हार से बौखलायी मायावती ने लिया कड़ा एक्शन, पार्टी में खलबली
मायावती हार के कारणों का विश्लेषण करने के लिये दिल्ली में मौजूद हैं, उन्होने शनिवार को प्रदेश के प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्ष की मीटिंग बुलाई थी।
मायावती हार के कारणों का विश्लेषण करने के लिये दिल्ली में मौजूद हैं, उन्होने शनिवार को प्रदेश के प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्ष की मीटिंग बुलाई थी।
लोकसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक परिणाम ना आने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती एक्शन मोड में आ गई हैं, उन्होने खराब प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान के प्रभारियों की पद से छुट्टी कर दी, इसके साथ ही उन्होने दिल्ली और मध्य प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष को भी पद से हटा दिया है। दिल्ली में लक्ष्मण सिंह को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।नये प्रदेश अध्यक्ष
आपको बता दें दिल्ली में लक्ष्मण सिंह सुरेन्द्र सिंह की जगह लेंगे, उन्हें नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं मध्य प्रदेश में रमाकांत पुत्तल को डीपी चौधरी के स्थान पर प्रदेश का नया पार्टी प्रमुख बनाया गया है,
मायावती हार के कारणों का विश्लेषण करने के लिये दिल्ली में मौजूद हैं, उन्होने शनिवार को प्रदेश के प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्ष की मीटिंग बुलाई थी।
चुनाव हार की समीक्षा
बैठक में बसपा के राज्यवार प्रदर्शन पर चर्चा की गई, कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में मायावती अपनी पार्टी के प्रदर्शन से खुश नहीं है,
समीक्षा के दौरान ही उन्होने नाराजगी दिखाते हुए यूपी में पार्टी अध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी आरएस कुशवाहा को पद से हटा दिया।
इनकी भी छुट्टी
उत्तराखंड में एमएल तोमर को नये प्रभारी के रुप में जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो पार्टी मायावती ने ओडिशा और गुजरात के प्रभारी छट्टुराम की भी छुट्टी कर दी है,
उन्हें अब बिहार-झारखंड का प्रभारी बनाया गया है, वहीं पार्टी के पूर्व सांसद बलिराम को बिहार के सेकेंड इंचार्ज पद से मुक्त कर दिया गया है।
राजभर को जिम्मेदारी
गुजरात-महाराष्ट्र के नये प्रभारी के तौर पर रामअचल राजभर को नियुक्त किया गया है, राजभर इससे पहले बिहार के प्रभारी की भूमिका निभा रहे थे,
पार्टी ने राजस्थान से मुनाकद अली को प्रभारी पद से हटा दिया है, जल्द ही बसपा सुप्रीमो यूपी के जोन इंचार्ज और जिला अध्यक्षों के साथ भी बैठक करेंगी, कहा जा रहा है कि यहां भी बदलाव देखने को मिल सकता है।



