आलिया के साथ बनारस पहुंचे रणबीर कपूर, पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात

रणबीर कपूर के साथ उनकी को-स्टार आलिया भट्ट ने भी बनारस से जुड़े अपने कई अनुभव को साझा किया।

रणबीर कपूर के साथ उनकी को-स्टार आलिया भट्ट ने भी बनारस से जुड़े अपने कई अनुभव को साझा किया।

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं, हाल ही में दोनों फिल्म की शूटिंगक के लिये बनारस पहुंचे थे, जहां मीडिया के साथ बातचीत में उन्होने बनारस से जुड़े अपने अनुभव को भी साझा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड स्टार ने बनारस की कायापलट को देख पीएम मोदी की तारीफ की।

बनारस बदल गया है
रणबीर कपूर ने बनारस को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होने कहा कि बनारस तेजी से बदल रही है, गंदगी हट गई है, गंगा भी साफ दिख रही है, इसके लिये स्थानीय सांसद मोदी जी को क्रेडिट देना होगा,
रणबीर कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लिये हमारे  दिल में बहुत ही सम्मान और प्यार है, उनके लिये जो लोगों में भावनाओं का प्यार और जुड़ाव है, उसे मुंबई में बैठकर समझा नहीं जा सकता।

आलिया ने क्या कहा 
रणबीर के साथ उनकी को-स्टार आलिया भट्ट ने भी बनारस से जुड़े अपने कई अनुभव को साझा किया, उन्होने कहा कि हम यहां के तौर तरीकों और कल्चर से खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं।
आपको बता दें कि रणबीर-आलिया के साथ साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन और मौनी रॉय भी मौजूद रहे।

करण जौहर की सबसे महंगी फिल्म
बताया जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन  की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होने वाली है, बॉलीवुड में ऐसा पहली बार होने जा रहा है,
जब एक फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी, फिल्म के रिलीज से पहले ही ऑडियंस की उम्मीदें बढा दी है, ये एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है।