युवराज की चेतावनी के बाद भी रोहित शर्मा दिल पर नहीं रख सके काबू, फिल्मी कहानी से कम नहीं है इनकी लव स्टोरी

करीब 6 साल डेट करने के बाद रोहित ने अनोखे अंदाज में रितिका को शादी के लिये प्रपोज किया था

करीब 6 साल डेट करने के बाद रोहित ने अनोखे अंदाज में रितिका को शादी के लिये प्रपोज किया था।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, अपने खेल के दम पर उन्होने पूरी दुनिया को दीवाना बना रखा है, रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 113 गेंदों में 140 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हो रही है, खैर आज हम आपको उनकी उस पारी की नहीं बल्कि लव पारी के बारे में बताएंगे, रोहित की लव स्टोरी किसी  फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

मैनेजर पर आ गया दिल
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है, रितिका पहले रोहित की मैनेजर थी, हालांकि उससे पहले ही दोनों की दोस्ती हो गई थी,
जो प्यार में बदल गया, जिसके बाद रोहित ने रितिका को अनोखे अंदाज में प्रपोज किया, जिसे रितिका ने स्वीकार कर लिया।

चर्चित बिजनेसमैन की बेटी
आपको बता दें कि रितिका मुंबई के चर्चित बिजनेसमैन बॉबी सजदेह की बेटी हैं, उन्होने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्पोर्ट्स मैनेजर किया था,
युवराज सिंह से लेकर रोहित शर्मा तक उनके क्लाइंट थे। आपको बता दें कि युवी रितिका को अपनी बहन मानते हैं और राखी भी बंधवाते हैं। जब पहली बार रोहित रितिका से मिले थे, तभी युवराज ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा था कि उसकी ओर देखना भी मत, बहन है मेरी, हालांकि युवी की चेतावनी के बावजूद रोहित अपने दिल पर काबू नहीं रख सके।

6 साल डेट के बाद शादी 
करीब 6 साल डेट करने के बाद रोहित ने अनोखे अंदाज में रितिका को शादी के लिये प्रपोज किया था, वो रितिका को लेकर बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब गये,
जहां घुटनों पर बैठ अंगूठी देकर उन्हें शादी के लिये प्रपोज किया, आपको बता दें कि ये वही जगह है, जहां 11 साल की उम्र में रोहित ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी, इसलिये उन्होने अपनी जिंदगी की पारी के लिये भी इसी स्थान को  चुना।