भारत-पाक मुकाबले में सानिया मिर्जा की ख्वाहिश रह गई अधूरी, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

जैसे ही शोएब मलिक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, वैसे ही सानिया मिर्जा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई, ट्रोल दे दनादन ट्वीट कर रहे थे

जैसे ही शोएब मलिक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, वैसे ही सानिया मिर्जा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई, ट्रोल दे दनादन ट्वीट कर रहे थे।

भारत-पाक के बीच विश्वकप में खेले गये मुकाबले को लेकर दोनों देशों के क्रिकेटप्रेमियों के सिर पर जूनून चढकर बोल रहा था, मैच के दौरान जहां मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ी जूझ रहे थे, वहीं सोशल मीडिया पर फैंस ताबड़तोड़ ट्वीट्स कर रहे थे, दोनों देशों के बीच क्रिकेट फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों को लेकर ट्वीट्स और पोस्ट कर रहे थे।

फादर्स डे से जोड़ रहे थे
जहां एक तरफ भारत के कुछ समर्थक फादर्स डे से इसे जोड़ रहे थे, तो वहीं कुछ लोग खिलाड़ियों और उनकी परफॉरमेंस पर  निशाना साध रहे थे,
इसी क्रम में पाकिस्तानी पारी के दौरान शोएब मलिक जीरो पर आउट हो गये, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तो कमेंट्स की बाढ आ गई, क्रिकेट फैंस ने शोएब की पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को बेवजह ट्रोल करना शुरु कर दिया।

सानिया मिर्जा को ट्रोल
जैसे ही शोएब मलिक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, वैसे ही सानिया मिर्जा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई, ट्रोल दे दनादन ट्वीट कर रहे थे, अगर इन ट्रोलर्स के ट्वीट्स को देखे,
तो कईयों के पोस्ट्स देखकर आपको हंसी आएगी, तो कईयों के पोस्ट्स देखकर खराब भी लगेगा, क्योंकि उन्होने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। कुल मिलाकर सानिया की खिल्ली उड़ाने की कोशिश की गई है।

भारत को कर रही थी सपोर्ट
आपको बता दें कि मैच से पहले ही सानिया मिर्जा अपनी बहन अनम और बेटे इजहान के साथ इंग्लैंड पहुंची थी, उनसे ये सवाल भी पूछा गया कि वो किस टीम को सपोर्ट करेगी,
जिस पर सानिया ने कहा था कि वो भारतीय की बेटी हैं, इस देश के लिये टेनिस खेलती हैं, वो हर हाल में चाहेंगी, कि उनका देश जीते, इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा था कि साथ ही वो ये भी चाहती हैं, कि उनका शौहर अच्छा प्रदर्शन करे, हालांकि शोएब मलिक इस मुकाबले में खाता तक नहीं खोल सके।