विराट या धोनी नहीं बल्कि मौजूदा टीम इंडिया के ये हैं सबसे अच्छे फिल्डर, कोहली इनके आगे कुछ भी नहीं
टीम इंडिया के सबसे अच्छे फिल्डर के सवाल पर आर श्रीधर ने कहा कि रविन्द्र जडेजा और विराट कोहली के बीच कड़ी टक्कर है
टीम इंडिया के सबसे अच्छे फिल्डर के सवाल पर आर श्रीधर ने कहा कि रविन्द्र जडेजा और विराट कोहली के बीच कड़ी टक्कर है।
टीम इंडिया के फिल्डिंग में हाल के दिनों में बड़ा बदलाव दिख रहा है, भारतीय खिलाड़ी पहले से ज्यादा चुस्त और तेज-तर्रार दिखते हैं, इस बारे में टीम के फिल्डिंग कोच आर श्रीधर का कहना है कि 2017 चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने सभी खिलाड़ियों को फिटनेस में सुधार लाने को कहा, उसके बाद सभी सीरीज में फिल्डरों की रैंकिग होती है, उनके कैच पकड़ने, रन रोकने और रन आउट करने पर प्वाइंट दिये जाते हैं, जिसका फायदा टीम को हो रहा है।कमाल की फिल्डिंग
उन्होने उदाहरण के तौर पर बताया कि 2017 में धोनी ने 28 मैच खेले, जिसमें 26 कैच लपके और 13 स्टंप्स किये, हालांकि उन्होने स्टंप्स मिस भी किये थे,
लेकिन 2018 में 20 मैचों में उन्होने एक भी स्टंपिंग मिस नहीं की, और 10 बल्लेबाजों को स्टंप कर पवेलियन भेजा, इस साल रोहित शर्मा ने कमाल की फिल्डिंग की, उन्होने 31 रन बचाये और कुछ शानदार कैच भी लपके।
जडेजा-विराट में टक्कर
टीम इंडिया के सबसे अच्छे फिल्डर के सवाल पर आर श्रीधर ने कहा कि रविन्द्र जडेजा और विराट कोहली के बीच कड़ी टक्कर है, हालांकि जडेजा को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं,
लेकिन एशिया कप के बाद वो विराट को अपने आगे नहीं टिकने दे रहे, उनकी तारीफ करते हुए कोच ने कहा, जडेजा जब स्टंप पर थ्रो करते हैं तो उसे देखने के लिये टिकट लगा सकते हैं। वो सीधे थ्रो करते हैं और बाउंड्री पर जब कैच पकड़ते हैं, तो काफी नैचुरली लगता है, मुझे उन्हें देखकर अचंभा होता है।
मुश्किल को बना देते हैं आसान
कोच ने कहा कि विराट कोहली काफी मेहनत करते हैं, लेकिन रविन्द्र जडेजा जब आते हैं, तो फिल्डिंग को आसान बना देते हैं, कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं,
जो आसान से काम को ऐसा दिखाते हैं जैसे कितना मुश्किल था, लेकिन जडेजा के साथ उल्टा है, वो मुश्किल कैच को भी ऐसे लपकते हैं, देखकर लगता है ये तो आसान था।
चहल कमजोर कड़ी
टीम इंडिया के कोच ने कहा कि युजवेन्द्र चहल टीम की कमजोर कडी हैं, हालांकि वो मेहनत खूब करते हैं, लेकिन उनका हाथ छोटा है, ऐसे में उनके लिये कैच पकड़ना थोड़ा मुश्किल होता है,
श्रीधर ने कहा कि टीम इंडिया में फिलहाल रविन्द्र जडेजा, विराट कोहली, विजय शंकर और हार्दिक पंड्या ऐसे फिल्डर हैं, जिनकी चुस्ती देख दिल खुश हो जाता है।



