टीम इंडिया की तारीफ करने में बड़ी गलती कर गया पाकिस्तानी क्रिकेटर, लोग उड़ा रहे जमकर खिल्ली

उमर अकमल ने ट्विटर पर लिखा, विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया एक बेहतर टीम थी, उन्होने दिखाया कि वो विश्वस्तरीय क्रिकेटर हैं।

उमर अकमल ने ट्विटर पर लिखा, विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया एक बेहतर टीम थी, उन्होने दिखाया कि वो विश्वस्तरीय क्रिकेटर हैं।

भारत-पाक के बीच रविवार को महामुकाबला खेला गया, लेकिन इस मैच के परिणाम की तपिश अभी भी महसूस हो रही है। दरअसल हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों का खूब मजाक बन रहा है, इसके विपरीत पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल ने एक्सपर्ट बनते हुए टीम की तारीफ की, जिसके बाद ट्विटर पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है, उनकी खिल्ली उड़ाई जा रही है।

मैच को लेकर रिव्यू
आपको बता दें कि भारत-पाक हाईवोल्टेज मुकाबले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल ने एक क्रिकेटर होने के नाते इस मुकाबले को लेकर रिव्यू देना चाहा,
लेकिन उन्होने अपने ट्वीट में जिन-जिन खिलाड़ियों को टैग किया, वो सभी अनाधिकारिक हैंडल निकले, अकमल की गलती को ट्विटर यूजर्स ने नोटिस कर ली, जिसके बाद उन्होने मजे लेने शुरु कर दिये।

अकमल ने क्या लिखा 
उमर अकमल ने ट्विटर पर लिखा, विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया एक बेहतर टीम थी, उन्होने दिखाया कि वो विश्वस्तरीय क्रिकेटर हैं।

इसके साथ ही उन्होने पाकिस्तानी गेंदबाज आमिर की भी तारीफ की, लिखा पाक की ओर से आमिर ने अच्छा प्रदर्शन किया, फखर और बाबर भी अच्छा खेले, लेकिन उसके बाद कोई साझेदारी नहीं लगी।

जमकर उड़ रहा मजाक
अकमल के इस ट्वीट के बाद उनका जमकर मजाक उड़ रहा है, कुछ लोग उनकी अंग्रेजी की ऐसी-तैसी कर रहे हैं, तो कुछ और ही कह रहे हैं।
आपको बता दें कि टीम इंडिया विश्वकप में अभी तक अजेय है, जबकि पाकिस्तान की टीम 5 मैच में सिर्फ 1 जीत सकी है।