विराट कोहली से पूछा गया सेमीफाइनल में पहुंचेंगे या नहीं, दिया शानदार जवाब
विराट कोहली से जब सवाल पूछा गया कि दो मजबूत टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद क्या टीम की सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है
विराट कोहली से जब सवाल पूछा गया कि दो मजबूत टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद क्या टीम की सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है।
टीम इंडिया ने विश्वकप 2019 में अपने अभियान की शुरुआत जोरदार तरीके से की है, भारतीय टीम ने पहले ही मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका 6 विकेट से हराया, फिर दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से धूल चटा दी, दो मजबूत टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया जोश से भरी नजर आ रही है, अब सेमीफाइनल की राह भी आसान दिख रही है। लेकिन कप्तान विराट कोहली क्या सोचते हैं आइये बताते हैं।शुरुआत में मजबूत टीमों से मुकाबला
आपको बता दें कि इस विश्वकप में टीम इंडिया का ऐसा कार्यक्रम है, कि शुरुआत में उन्हें मजबूत टीमों से भिड़ना है,
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अब टीम का मुकाबला गुरुवार को न्यूजीलैंड और रविवार को पाकिस्तान से है, क्रिकेट फैंस पाक के साथ मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।
विराट से सवाल
दो मजबूत टीमों के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया को सेमीफाइनल का मजबूत दावेदार माना जा रहा है,
हालांकि कागजों पर मजबूत होना और अपेक्षाओं पर खरा उतरना दो बिल्कुल अलग बातें हैं, इस बारे में जब कप्तान विराट कोहली से सवाल पूछा गया, तो उन्होने बेहद नपा-तुला जवाब दिया।
कुछ भी कहना जल्दबाजी
विराट कोहली से जब सवाल पूछा गया कि दो मजबूत टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद क्या टीम की सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है,
तो इस पर उन्होने कहा कि इस पर कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी, मुझे लगता है कि टूर्नामेंट में करीब 6 मैच खेलने के बाद इसका आकलन करना आसान होगा, कि हम किस जगह मौजूद हैं, साथ ही विराट ने कहा कि टूर्नामेंट में हमारे लिये इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी।
पहुंच जाएंगे सेमीफाइनल में
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान ने कहा कि अच्छी बात ये है कि अपने शुरुआती मैचों में ही हमें मजबूत टीमों से भिड़ना है,
ऐसे में अगर इन मैचों में बढिया प्रदर्शन कर सके, तो हमारे सेमीफाइनल में पहुंचने के अच्छे अवसर होंगे, इन मुकाबलों में हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा, तभी हम अंतिम चार में पहुंचेंगे।



