इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेंलेगे ऋषभ पंत? कप्तान विराट कोहली ने कही ये बात
विराट कोहली ने कहा कि हमने उनके शॉट सलेक्शन को लेकर बातचीत की है, वेस्टइंडीज के भी विजय अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।
आईसीसी विश्वकप में टीम इंडिया का अगला मुकाबला रविवार को मेजबान इंग्लैंड से होना है, बर्मिघम के मैदान पर होने वाले इस मुकाबले से पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होने संकेत दे दिये कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भी ऋषभ पंत को मौका नहीं मिलेगा, विराट कोहली ने विजय शंकर के खराब प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि विजय शंकर की आलोचना होना अजीब सी बात है, पाक के खिलाफ उन्होने अच्छा प्रदर्शन किया, अफगानिस्तान के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन अच्छा था।जल्द बड़ी पारी खेलेंगे विजय
विराट कोहली ने कहा कि हमने उनके शॉट सलेक्शन को लेकर बातचीत की है, वेस्टइंडीज के भी विजय अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन केमार रोच की अच्छी गेंद की वजह से वो आउट हो गये,
विराट ने आगे कहा कि अभी हमने विजय शंकर को ज्यादा देखा नहीं है, वो बड़ी पारी के काफी करीब हैं, हमें विश्वास है कि जल्द ही वो बड़ी और अच्छी पारी खेलेंगे।
शंकर का खराब प्रदर्शन
कप्तान विराट कोहली भले अपने खिलाड़ी की बचाव कर रहे हों, लेकिन आंकड़े तो कुछ और ही बयां कर रहे हैं, विजय शंकर ने इस विश्वकप की तीन पारियों में 29 के औसत से 58 रन बनाये हैं,
उनका स्ट्राइक रेट महज 77.33 का रहा है। अगर गेंदबाजी की बात करें, तो पाक के खिलाफ उन्होने 22 रन देकर दो विकेट हासिल किये, इसके बाद दोनों मुकाबलों में उन्हें गेंदबाजी का मौका ही नहीं मिला।
पंत को मौका
लगातार तीन मैचों में फ्लॉप रहने के बाद माना जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है,
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन समेत कई दिग्गजों ने पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत की थी, पंत को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होने पर टीम में शामिल किया गया है। पंत की पहचान विस्फोटक बल्लेबाज की रही है, हालांकि विराट कोहली का बयान कुछ और ही संकेत दे रहा है।
विजय शंकर का प्रदर्शन
पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 15 रन, गेंदबाजी में 22 रन पर दो विकेट हासिल किये
अफगानिस्तान के खिलाफ 29 रन, गेंदबाजी का मौका नहीं
वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 रन, गेंदबाजी का मौका नहीं।



