सहवाग ने बता दी राज की बात, इस वजह से धोनी के साथ रुम साझा नहीं कर सकते

किस खिलाड़ी के साथ आप रुम शेयर नहीं करना चाहते, इस सवाल पर वीरु ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम लिया।

किस खिलाड़ी के साथ आप रुम शेयर नहीं करना चाहते, इस सवाल पर वीरु ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम लिया।

सबसे ज्यादा सेल्फी किसे पसंद है, इस सवाल पर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने कहा, हमारे टाइम में तो सेल्फी नहीं थी, लेकिन मौजूदा दौर में सेल्फी के सबसे ज्यादा शौकीन कप्तान विराट कोहली हैं। टीम में सबसे अच्छा डांसर कौन, तो इस पर वीरू ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम लिया। आपको बता दें कि वीरु एक टीवी शो में पहुंचे थे, जहां रैपिड फायर राउंड के दौरान उन्होने कई चौंकानें वाली बातें बताई।

सहवाग से सवाल
सहवाग से पूछा गया कि किस क्रिकेटर को सबसे ज्यादा दिखना पसंद है, तो इसके जवाब में उन्होने हरभजन सिंह  का नाम लिया।
सबसे अच्छा खाना कौन बनाता है, तो वीरु ने तपाक से महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम लिया, उन्होने कहा पाजी को जो कहे वो बना लेते हैं।

सबसे अच्छा सिंगर
वीरु से पूछा गया, कि सबसे अच्छा सिंगर कौन है, तो इस पर उन्होने सुरेश रैना का नाम लिया। जब  उनसे पूछा गया कि ड्रेसिंग रुम में सभी किससे सबसे ज्यादा डरते थे,
तो उन्होने पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले का नाम लिया, उन्होने बतायाकि फिल्ड पर वो हमेशा चिल्लाते थे, उनके ड्रेसिंग रुम में घुसते ही सब शांत हो जाते थे।

धोनी के साथ रुम शेयर नहीं 
किस खिलाड़ी के साथ आप रुम शेयर नहीं करना चाहते, इस सवाल पर वीरु ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम लिया, उन्होने कहा क्योंकि बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं,
जिसकी वजह से परेशानी होती है। सबसे ज्यादा गूगल सर्च कौन करता है, तो इस पर वीरु ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम लिया, उन्होने कहा कि दादा को सभी रिकॉर्ड पता होते हैं।