आजम खान का चौंकाने वाला बयान, संसद सदस्यता से दे सकते हैं इस्तीफा, जानिये वजह

अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके आजम खान पर संगीन आरोप लगा है, उन पर कोसी नदी की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप ।

अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके आजम खान पर संगीन आरोप लगा है, उन पर कोसी नदी की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप।

यूपी के रामपुर सीट से नवनिर्वाचित सांसद आजम खान ने बड़ा बयान दिया है, जल्द उन्होने कहा कि जल्द ही वो लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं, आजम खान ने ये भी कहा कि वो बहुत आहत हैं, रामपुर में ना कोई डॉक्टर है और ना ही कोई स्वास्थ्य सुविधाएं, उन्होने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हम एक अस्पताल चला रहे थे, उसे भी खत्म करने की  कोशिश हो रही है।

चौंकाने वाला बयान
आजम खान मीडिया के सामने आये, उन्होने रामपुर में बैराज निर्माण की मांग की, जो कि पिछले काफी समय से लंबित है, सपा  नेता अकसर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं,
यहां भी उन्होने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि मैं लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बारे में सोच रहा हैं, ऐसी संभावना है कि मैं अगला विधानसभा चुनाव लड़ सकता हूं।

अवैध कब्जा का आरोप 
मालूम हो कि अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके आजम खान पर संगीन आरोप लगा है, उन पर कोसी नदी की जमीन पर अवैध  कब्जा करने का आरोप है,
आजम के अलावा उनकी जौहर यूनिवर्सिटी के दो कर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, इन दोनों कर्मचारियों पर भी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है।

पहली बार पहुंचे हैं संसद
आपको बता दें कि आजम खान अब तक लखनऊ की सियासत करते थे, इस बार सपा गठबंधन ने उन्हें रामपुर से चुनावी मैदान में उतारा, उन्होने बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा को चुनावी मैदान में हराया,
लोकसभा चुनाव के दौरान भी आजम खान अपने बेबाक और विवादित बोल की वजह से खूब सुर्खियों में रहे थे।