पार्टी वाले वीडियो पर बिफरे शोएब मलिक ने दी सफाई, पत्नी सानिया मिर्जा को लेकर कही ये बात
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पत्नी सानिया मिर्जा को ट्रोल किये जाने पर भी उनकी नाराजगी जाहिर की।
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पत्नी सानिया मिर्जा को ट्रोल किये जाने पर भी उनकी नाराजगी जाहिर की।
आईसीसी विश्वकप के लीग मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंद्र दिया, इसके बाद हर तरफ पाक टीम की ओलाचना हो रही है, पाक के फैंस अपनी टीम से बेहद नाराज हैं, खास कर उस वीडियो के सामने आने के बाद लोग ज्यादा आगबबूला हो रही है, जिसमें खिलाड़ी लेट नाइट पार्टी करते दिख रहे हैं, अब इस वीडियो पर पाकिस्तानी टीम के सीनियर प्लेयर शोएब मलिक ने सफाई दी है, उन्होने मीडिया से कहा है कि उनके परिवार का सम्मान करें।शोएब ने दी सफाई
सोमवार देर रात शोएब मलिक ने दो ट्वीट किया, उन्होने दोनों ही ट्वीट्स में वायरल वीडियो पर सफाई दी, पाकिस्तानी क्रिकेटर के मुताबिक ये वीडियो 13 जून की है,
जबकि इसे 15 जून का बताया जा रहा है। शोएब ने लिखा, मुझे काफी दुख हो रहा है, कि 20 साल से ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बावजूद मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सफाई देनी पड़ रही है, ये वीडियो 13 जून की है, ना कि 15 जून की।
सानिया को लेकर क्या कहा
इसके साथ ही पत्नी सानिया मिर्जा को ट्रोल किये जाने पर भी उनकी नाराजगी जाहिर की, उन्होने ट्विटर पर लिखा, कि मैं खिलाड़ियों की तरफ से मीडिया और लोगों से आग्रह करता हूं,
कि वो हमारे परिवार की निजता का सम्मान करे, उनका नाम ऐसी चीजों में शामिल करना अच्छी बात नहीं है।
पाक टीम की पार्टी
आपको बता दें कि टीम इंडिया के खिलाफ मैच से पहली वाली पाक टीम के खिलाड़ी वहां के चर्चित शीशा कैफे में लेट नाइट पार्टी करते दिखे थे,
वीडियो में खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियां भी दिख रही हैं, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की खूब आलोचना हुई।
सानिया ने जताई आपत्ति
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद टेनिस स्टार ने इस पर आपत्ति जाहिर की है, उन्होने गुस्से में ट्वीट कर लिखा था, कि ये वीडियो हमसे बिना पूछे शूट किया गया है,
ये हमारी निजता का हनन है, हमारे साथ हमारा बच्चा भी था। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
Shoaib Malik of the #pakistancricketteam at midnight, hours before the most crucial match of the #CricketWorldCup2019 In Curry Mile In a Shisha cafe. Add the burgers and deserts, no wonder they performed dismally at Old Trafford. They should be ashamed. Every single one of them. pic.twitter.com/Dr8gHWdF9M— Mohammed Shafiq (@mshafiquk) June 16, 2019



