अयोध्या में सीएम योगी ने किया श्रीराम की मूर्ति का अनावरण, संतों का समूह मंदिर निर्माण के लिये पीएम से करेगा मुलाकात

हिंदू संतों के एक समूह ने फैसला लिया है, कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर वो पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

हिंदू संतों के एक समूह ने फैसला लिया है, कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर वो पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया, दरअसल भगवान राम की काष्ट प्रतिमा को अयोध्या शोध संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित किया गया है, भगवान राम की इस प्रतिमा को काष्ट कला की एक दुर्लभ कृति माना जा रहा है, आपको बता दें कि इस मूर्ति को टीक वुड से  तैयार किया गया है, कर्नाटक शैली में बनी ये प्रतिमा अब रामनगरी अयोध्या की शोभा बढाएगी, इसे तैयार करने में करीब तीन साल से ज्यादा का समय लगा है।

221 मीटर राम की प्रतिमा 
आपको बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की 221 मीटर ऊंची कांस्य की प्रतिमा लगाने का ऐलान कर चुकी है, इस  पर काम भी जारी है,
बताया जा रहा है कि इसमें 151 मीटर ऊंची प्रतिमा होगी और 20 मीटर ऊंचा छत्र बनेगा और 50 मीटर का बेस तैयार होगा, इसमें राम कथा का म्यूजियम लाइब्रेरी, राम जन्मभूमि मंदिर का इतिहास दर्शाने वाली  सामाग्री और देश-विदेश की राम लीलाओं से जुड़े दुर्लभ चित्र लगाये जाएंगे।

राम के नाम पर राजनीति 
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से एक बार फिर राम मंदिर का मसला सुर्खियों में है, दरअसल शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के सभी नवनिर्वाचित 18 सांसदों के साथ अयोध्या जाएंगे,
वो वहां जाकर रामलला के दर्शन करें, साथ ही शिवसेना केन्द्र सरकार पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिये दबाव बनाएगी।

पीएम मोदी से मुलाकात
मालूम हो कि पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से इस देश में राम के नाम पर राजनीति हो रही है, फिर से एक बार केन्द्र में मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार है,
जिसके बाद हिंदू संतों के एक समूह ने फैसला लिया है, कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर वो पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे, आपको बता दें कि फिलहाल मंदिर निर्माण का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।