टीम इंडिया को विश्वकप जिताने वाले क्रिकेटर पर बड़ा आरोप, पुलिस ने फाइल की चार्जशीट

पुलिस की चार्जशीट में कहा गया है कि मनजोत कालरा के माता-पिता ने दिल्ली में क्रिकेट खिलाने के लिये बेटे की जन्मतिथि बदल दी

पुलिस की चार्जशीट में कहा गया है कि मनजोत कालरा के माता-पिता ने दिल्ली में क्रिकेट खिलाने के लिये बेटे की जन्मतिथि बदल दी।

अंडर-19 टीम इंडिया के क्रिकेटर और विश्वकप फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे मनजोत कालरा उम्र के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में घिर गये हैं, दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट दायर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्होने अपनी उम्र एक साल कम बताया है, आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम जूनियर क्रिकेट में उम्र में जालसाजी को लेकर कई मामलों की जांच कर रही है।

उम्र में हेरफेर
दिल्ली पुलिस ने अपने चार्जशीट में बताया है कि मनजोत कालरा की असली जन्मतिथि 15 जनवरी 1998 है, जबकि उन्होने 15 जनवरी 1999 बताई है,
पुलिस टीम ने तीस हजारी कोर्ट में चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने चार्जशीट दाखिल किया, दिल्ली पुलिस ने मनजोत कालरा की जगह उनके पिता प्रवीण कुमार और मां रंजीत कौर का नाम भी चार्जशीट में रखा है, साथ ही 11 और बच्चे और उनके माता-पिता का नाम इसमें शामिल है।

अनुचित फायदा लेने का आरोप
पुलिस की चार्जशीट में कहा गया है कि मनजोत कालरा के माता-पिता ने दिल्ली में क्रिकेट खिलाने के लिये बेटे की जन्मतिथि बदल दी,
हालांकि मनजोत के पिता ने पुलिस के आरोपों से इंकार किया है, उन्होने कहा कि जब पहली बार मनजोत को स्कूल में दाखिल कराया गया था, तो एक रिश्तेदार ने गलत जन्मतिथि लिखा दी थी, उसके जन्म का सही साल 1999 ही है।

नीतीश राणा पर भी आरोप 
दिल्ली रणजी टीम से खेलने वाले स्टाइलिश बल्लेबाज नीतीश राणा पर भी जन्मतिथि से छेड़छाड़ का आरोप है, दिल्ली पुलिस का कहना है कि
अंडर-15 खेलने के लिये उन्होने अपने उम्र के दस्तावेज में बदलाव किये, मालूम हो कि नीतीश राणा आईपीएल में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हैं।

कीर्ति आजाद ने कराया था एफआईआर
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने डीडीसीए में उम्र की गड़बड़ी को लेकर कई मामलों में साल 2014 और 2015 में एफआईआर दर्ज कराया था,
जिस पर दिल्ली पुलिस ने जांच कर चार्जशीट दायर किया है। पिछले साल पृथ्वी शॉ की अगुवाई में टीम इंडिया ने विश्वकप जीता था, इसी टूर्नामेंट में फाइनल में मनजोत ने 101 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके बाद आईपीएल में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने खरीदा था।