जा सकती है सनी देओल की संसद सदस्यता, बड़े आरोप के बाद चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

सनी देओल से चुनाव का हिसाब-किताब जानने में जुटे चुनाव पर्यवेक्षकों ने उनसे दोबारा डिटेल की मांग की है।

सनी देओल से चुनाव का हिसाब-किताब जानने में जुटे चुनाव पर्यवेक्षकों ने उनसे दोबारा डिटेल की मांग की है।

17वीं लोकसभा चुनाव में पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाले बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की लोकसभा सदस्यता खतरे में है, दरअसल इलेक्शन कमीशन ने बीजेपी सांसद को नोटिस भेजा है। नियम के अनुसार लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार 70 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है, जबकि सनी देओल पर तय सीमा से ज्यादा खर्च करने का आरोप है।

रद्द हो सकती है सदस्यता
आपको बता दें कि नियम के अनुसार तय सीमा से ज्यादा पैसे खर्च करने पर संबंधित उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, साथ ही अगर कोई उम्मीदवार जीत गया है,
तो चुनाव आयोग उसकी सदस्यता रद्द करवा सकता है, साथ ही दूसरे नंबर पर रहे उम्मीदवार को विजयी घोषित किया जाएगा, गुरदासपुर से चुनाव लड़ने वाले सनी देओल का चुनाव खर्च 86 लाख रुपये से ज्यादा पाया गया है।

खर्च का लेखा-जोखा 
सनी देओल से चुनाव का हिसाब-किताब जानने में जुटे चुनाव पर्यवेक्षकों ने उनसे दोबारा डिटेल की मांग की है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्टर के लीगल एडवाइजरों का कहना है,
कि चुनाव खर्च का हिसाब-किताब जोड़ने में इलेक्शन कमीशन की टीम से गलती हो गई है, जल्द ही चुनाव पर्यवेक्षकों को जांच के बाद सही खर्च की डिटेल मिल जाएगी।

जाखड़ ने खर्च किये 63 लाख
गुरदासपुर लोकसभा सीट से सनी देओल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने 63 लाख रुपये खर्च किये,
वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पीटर मसीह ने 7.65 लाख रुपये खर्च किये हैं, मालूम हो कि सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।