सपा नेता के पेट्रोल पंप पर कथित प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो

समरीन पेट्रोल पंप स्थित ऑफिस में घुस गई और बवाल काटने लगी, फिर वो अपनी बेटी के साथ वहां धरने पर बैठ गई।

समरीन पेट्रोल पंप स्थित ऑफिस में घुस गई और बवाल काटने लगी, फिर वो अपनी बेटी के साथ वहां धरने पर बैठ गई।

समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलए अनूप संडा की कथित प्रेमिका समरीन का हाई वोल्टेड ड्रामा एक बार फिर से देखने को मिला, दरअसल सोमवार रात सुल्तानपुर स्थित बस स्टॉप के पास विधायक के पेट्रोल पंप पर  प्रेमिका ने करीब दो घंटे हंगामा काटा, समरीन ने मीडियाक्रर्मियों के साथ भी बदसलूकी की, जिसके बाद पूर्व विधायक के समर्थकों ने उसके ड्राइवर की पिटाई कर दी।

समरीन के आरोप
सोमवार रात सुल्तानपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टॉप स्थित अनूप संडा के पेट्रोल पंप पर उस समय लोगों की भीड़ इकट्ठा होनी शुरु हो गई,
जब पूर्व विधायक की कथित प्रेमिका समरीन अपनी बेटी को लेकर वहां पहुंच गई, महिला ने हंगामा काटना शुरु कर दिया, जिसके बाद पंप पर आये ग्राहक एक-एक कर वहां से निकलने लगे। जिसके बाद पंप के कर्मचारियों ने महिला को शांत कराने की कोशिश की।

पैसे देने का आरोप
समरीन पेट्रोल पंप स्थित ऑफिस में घुस गई और बवाल काटने लगी, फिर वो अपनी बेटी के साथ वहां धरने पर बैठ गई। जिसके बाद कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी,
पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को शांत कराया, महिला ने पुलिस से कहा कि उसने पूर्व विधायक अनूप संडा को विधानसभा चुनाव के दौरान 70 लाख रुपये दिये थे, लेकिन अब तक उन्हें पैसे  वापस नहीं मिले हैं, वो उन्हीं पैसों को मांगने के लिये आई है।

ड्राइवर की पिटाई
पुलिस ने महिला को कोतवाली चलकर तहरीर देने को कहा, तो वो बाहर निकलने लगी, लेकिन तब तक उसका ड्राइवर मीडिया से उलझ गया,
जिसके बाद विधायक के समर्थकों ने उसकी पिटाई कर दी, कोतवाल संजय सिंह ने कहा कि फिलहाल मामले में जांच जारी है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।