पाक की नापाक हरकत, भारतीय उच्चायोग की पार्टी में अधिकारियों ने की बदसलूकी, जानिये पूरा मामला

भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा कि ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे पहले मेहमानों के उत्पीड़न से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था।

भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा कि ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे पहले मेहमानों के उत्पीड़न से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था।

पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग की इफ्तार पार्टी के दौरान मेहमानों से बदसलूकी की गई, इस्लामाबाद में भारत के उच्चायोग अजय बिसारियो ने होटल सेरेना में इफ्तार के लिये अपने दोस्तों को न्योता दिया था, लेकिन पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने इसमें खलल डालने की भरपूर कोशिश की, अजय बिसारिया के मुताबिक पाक की सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने होटल की घेराबंदी कर ली, फिर मेहमानों को इफ्तार में शामिल होने से रोका गया।

ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण
भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा कि ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे पहले मेहमानों के उत्पीड़न से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिये आये लोगों से कहा जा रहा था कि आप सभी को मुबारकबाद, यहां आने के लिये शुक्रिया,
मैं आपसे माफी मांगना चाहता हूं, क्योंकि होटल के अंदर आने में आपको काफी तकलीफ झेलनी पड़ी, कई तो अंदर आ भी नहीं पाये, हमारे इफ्तार का सिलसिला कई  साल पहले शुरु हुआ था, नई सरकार हमेशा नई उम्मीदें लेकर आती है।

कई मेहमानों को लौटाया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पातकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने इस इफ्तार पार्टी में आये मेहमानों को धमकाया, उनके साथ बदसलूकी की, जिसके बाद कई मेहमानों ने भारतीय अधिकारियों से उनकी शिकायत की,
मेहमानों को परेशान करने के लिये होटल से काफी दूर उनकी कार खड़ी करवाई गई, जिसकी वजह से सैकड़ों लोग इफ्तार में शामिल हुए बिना ही लौट गये।

भारत ने दी चेतावनी 
आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में भी भारतीय राजनयिकों को परेशान करने की कोशिश की गई थी, उनके घरों की बिजली काटी गई थी, गैस कनेक्शन देने में लेट लतीफी की थी,
कई अधिकारियों के इंटरनेट कनेक्शन को काट दिया गया था, पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां भारतीय राजनयिकों की जासूसी कर रही है, अब भारत  ने एक नोट जारी कर पाकिस्तान को चेतावनी दी है, कि वो अपनी आदतों से बाज आए।