बेटे के साथ स्पॉट हुई मलाइका अरोड़ा, पहनावे की वजह से जमकर हो रही ट्रोल

मलाइका की इस ड्रेस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें सलाह देनी शुरु कर दी, एक ने लिखा, कि एक मां के तौर पर आपको सभ्य कपड़े पहनने चाहिये।

मलाइका की इस ड्रेस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें सलाह देनी शुरु कर दी, एक ने लिखा, कि एक मां के तौर पर आपको सभ्य कपड़े पहनने चाहिये।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आये दिन किसी ना किसी वजह से ट्रोल होती रहती हैं, कभी अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर, तो कभी अपने पहनावे को लेकर, पिछले काफी समय से इस बात की चर्चा हो रही है कि मलाइका अर्जुन कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध सकती है, हालांकि दोनों ओर से अभी तक आधिकारिक रुप से कोई बयान नहीं आया है।

ट्रोल होती रहती है 
शादी की खबरों के बीच जहां कहीं भी मलाइका स्पॉट होती हैं, उनके कुछ आलोचक उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करने लगते हैं। मलाइका अपने 16 वर्षीय बेटे अरहान के साथ मुंबई के एक कैफे पहुंची,
इस दौरान अरबाज खान की पूर्व पत्नी ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी, जो डीप नेक था, तो वहीं अरहान ब्लैक हूडी के साथ शॉर्ट्स में थे।

पहनावे पर सलाह
मलाइका की इस ड्रेस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें सलाह देनी शुरु कर दी, एक ने लिखा, कि एक मां के तौर पर आपको सभ्य कपड़े पहनने चाहिये,
ऐसे कपड़े में बेटे के सामने आने पर आपको शर्म आनी चाहिए। आपका बेटा अब बड़ा हो चुका है, भारतीय मां बनो।

ढंग के कपड़े खरीद लो
तो एक और यूजर ने लिखा, कि जब बेटे के साथ घूमने निकल रही हो, तो थोड़ी शर्म कर लो, अपने लिये कुछ ढंग के कपड़े खरीद लो, लोग तुम्हें देखना नहीं चाहते,
लेकिन थोड़ा आदर तो करेंगे, तो एक और यूजर ने लिखा, शर्म नहीं आती बच्चों के सामने ऐसे कपड़े पहनते हुए। तो एक अन्य यूजर ने लिखा कम से कम बच्चों के सामने तो ढंग के कपड़े पहनो, तुम्हारा बेटा बड़ा हो गया है।