भारत आने को उत्सुक अमेरिकी विदेश मंत्री ने मोदी के शान में पढे कसीदे, कहा मोदी है तो मुमकिन है

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले लोकतंत्र को सबसे पुरानी डेमोक्रेसी से मिलकर साधा विजन पर काम करना चाहिये।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले लोकतंत्र को सबसे पुरानी डेमोक्रेसी से मिलकर साधा विजन पर काम करना चाहिये।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने भारत में हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के नारे को दोहराते हुए कहा मोदी है तो मुमकिन है। विदेश मंत्री ने  भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को नई ऊंचाइयों कर पहुंचाने को लेकर ये बात कही, उन्होने कहा कि भारत में नारा चला था, मोदी है तो मुमकिन है, दोनों देशों के बीच संबंधों में भी ऐसा हो सकता है।

हम आगे बढना चाहते हैं
इंडिया आइडियाज समिट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माइक पॉम्पियो ने कहा कि हम आगे बढना चाहते हैं, हमेशा के लिये मजबूत संबंध स्थापित करते हुए रणनीतिक मोर्चे पर काम करना चाहते हैं,
जिससे दोनों देशों को फायदा हो। नरेन्द्र मोदी और डोनल्ड ट्रंप प्रशासन के नेतृत्व में हम भविष्य के लिये संभावनाएं देखते हैं।

साझा विजन
हिंद प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन की बात इशारों में करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले लोकतंत्र को सबसे पुरानी डेमोक्रेसी से मिलकर साधा विजन पर काम करना चाहिये।
साझेदारी, आर्थिक खुलेपन, उदारता और संप्रभुता पर चलते हुए संबंधों को मजबूती देना होगा।

सुनहरा अवसर
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका के पास अपने संबंधों को बेहतर करने का सुनहरा अवसर है। आपको बता दें कि
24 जून से 30 जून तक पॉम्पियो भारत, श्रीलंका, जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर रहेंगे, चीन के अलावा इन देशों की पॉम्पियो यात्रा से साफ है कि वो क्षेत्र में चीन के मुकाबले शक्ति संतुलन स्थापित करने की अमेरिका की नीति पर अमल कर रहे हैं।