हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर, शादी के बाद संसद पहुंची नुसरत, शपथ लेने के बाद स्पीकर के छुए पैर

पश्चिम बंगाल के बसीरहाट सीट से चुनाव जीतने के बाद नुसरत ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी की है।

पश्चिम बंगाल के बसीरहाट सीट से चुनाव जीतने के बाद नुसरत ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी की है। 

पश्चिम बंगाल से टीएमसी सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मंगलवार को लोकसभा में पद और गोपनीयता की शपथ ली, एक्ट्रेस की हाल ही में शादी हुई है, वो बिल्कुल नई नवेली दुल्हन के रुप में दिखी। उनके हाथों में मेहंदी, सुहाग का चूड़ा, मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी दिखी, कुल मिलाकर ये कह सकते हैं कि नुसरत जहां भारतीय महिला के रुप में दिखी।

चुनाव जीतने के बाद शादी  
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के बसीरहाट सीट से चुनाव जीतने के बाद नुसरत ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी की है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी को फेयरी टेल कहा था,
उन्होने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, कभी-कभार एक आम जिंदगी में प्यार हमें परी कथा का एहसास दिलाता है। किसी ऐसे शख्स से प्यार मत करो, जिसके साथ आप रह सकते हो, उस शख्स से ही शादी करो। निखिल जैन, तुम्हारी बीवी बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।

बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस 
नुसरत जहां ने जिस तरह से अपने जज्बात जाहिर की है, उससे लग रहा है कि वो अपनी शादी से काफी खुश हैं, नुसरत बंगाली फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं,
उन्होने पहली बार तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बसीरहाट से चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत हासिल की। पेशे से बिजनेसमैन निखिल जैन से उनकी रिलेशनशिप कई साल पुरानी है।

मिमी ने भी लिया शपथ
नुसरत के साथ-साथ सांसद बनी दूसरी एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने भी पद की शपथ ली, मिमी और नुसरत अच्छी दोस्त मानी जाती है। मिमी चक्रवर्ती बंगाल के जाधवपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीती हैं।
सांसद चुने जाने के बाद जब ये दोनों एक्ट्रेसेज पहली बार संसद पहुंची थी, तो उनके ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल किया गया था, लोगों ने उनके वेस्टर्न ड्रेस को लेकर ताने मारे थे।