प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, फिल्म के बारे में कही ये बात
प्रियंका ने अचानक ही सलमान खान की फिल्म छोड़ दी और फिर द स्काई इज पिंक साइन किया, अब पूर्व विश्वसुंदरी ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
प्रियंका ने अचानक ही सलमान खान की फिल्म छोड़ दी और फिर द स्काई इज पिंक साइन किया, अब पूर्व विश्वसुंदरी ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में ही है, हाल ही में उन्होने अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की है। फिल्म की रैपअप पार्टी में प्रियंका ने जमकर डांस किया, प्रियंका के अलावा फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगी, इस फिल्म से पहले प्रियंका सलमान खान के साथ भारत में दिखने वाली थी, लेकिन उन्होने फिल्म छोड़ दी।भारत छोड़ दी प्रियंका ने अचानक ही सलमान खान की फिल्म छोड़ दी और फिर द स्काई इज पिंक साइन किया, अब पूर्व विश्वसुंदरी ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है,
उन्होने बताया है कि आखिर तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी के लिये उन्होने द स्काई इज पिंक क्यों चुना, इसके साथ ही उन्होने सलमान की फिल्म भारत पर भी कुछ बोला है।
प्रियंका ने क्या कहा प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में भारत को डांस-सांग फिल्म कहा, उन्होने कहा कि सभी ने मेरे फैसले पर मुझसे सवाल पूछा, कि आपने नाच गाना करने वाली फिल्म क्यों नहीं की,
क्यों एक मां का किरदार चुना, तो प्रियंका ने कहा कि ये फिल्म मैंने सिर्फ निर्देशक सोनाली बोस की वजह से की है।
सलमान ने क्या कहा था अभी तक सलमान खान ही प्रियंका पर निशाना साध रहे थे, अब प्रियंका ने भी भारत पर बयान दिया है, बता दें कि सलमान ने अपने बयान में कहा था उसने अपनी लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया था,
अब उसने बहुत कुछ पा लिया है, अगर उसने सबकुछ छोड़ शादी की फैसला लिया है, तो ये बहुत अच्छा है, वो पूरी इंडस्ट्री की सबसे प्रोफेशनल एक्ट्रेस मानी जाती हैं, आप उनका ग्राफ देखिये।


