अंग्रेज टीम के खिलाफ ऋषभ पंत को मौका मिलना लगभग तय, इस खिलाड़ी को किया जा सकता है ड्रॉप
विश्वकप में विजय शंकर के प्रदर्शन से फैंस नाराज हैं, वो युवा ऋषभ पंत को नंबर चार पर मौका देने की बात कह रहे हैं।
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में ऋषभ पंत को मौका मिला, हालांकि वो अभी तक बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के बाद लग रहा है कि उनका इंतजार खत्म हो सकता है, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्हें विजय शंकर की वजह मौका दिया जा सकता है।विजय शंकर ने गंवाये मौके
आपको बता दें कि शिखर धवन के चोटिल होने के बाद प्लेइंग इलेवन में विजय शंकर को शामिल किया गया, लेकिन वो मौके का खास फायदा नहीं उठा सके हैं,
विजय शंकर ने तीन मैचों में सिर्फ 58 रन बनाये हैं और दो विकेट हासिल किये हैं। विजय शंकर का बल्ले से फेल होना टीम के लिये चिंता का विषय बन चुका है, कप्तान विराट कोहली बाकी बचे तीन मुकाबलों में पंत को आजमा सकते हैं।
फैंस के निशाने पर
विजय शंकर इस विश्वकप में ना तो गेंदबाजी से कमाल दिखा रहे हैं और ना ही उनका बल्ला रन उगल रहा है, हालांकि पाक के खिलाफ उन्होने पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया था, लेकिन उसके बाद उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखी है।
पाक के खिलाफ नाबाद 15 रन बनाये, गेंदबाजी में 22 रन देकर दो विकेट हासिल किये।
अफगानिस्तान के खिलाफ 29 रन बनाये, गेंदबाजी का मौका नहीं
वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 रन ही बना सके, गेंदबाजी का मौका नहीं
पंत को मौका देने की मांग
विश्वकप में विजय शंकर के प्रदर्शन से फैंस नाराज हैं, वो युवा ऋषभ पंत को नंबर चार पर मौका देने की बात कह रहे हैं,
अगर विजय शंकर के वनडे करियर को देखा जाए तो उन्होने 12 मैचों की 8 पारियों में 223 रन बनाये हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 46 रन है, वहीं गेंदबाजी में उन्होने 12 मैचों की 9 पारियों में 4 विकेट हासिल किये हैं।
बड़े हिटर की जरुरत
टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर तो रन बना रहा है, लेकिन मिडिल ऑर्डर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है, नंबर चार पर विजय शंकर कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं,
जिसके बाद कहा जा रहा है कि इस स्थान पर ऐसे बल्लेबाज की जरुरत है, जो मध्य के ओवरों में बड़े शॉट लगा सके, फैंस ऋषभ पंत को इस स्थान पर देखना चाहते हैं, पंत ने अब तक 5 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होने 93 रन बनाये हैं, हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.98 का रहा है।



