भारत से मैच से पहले वेस्टइंडीज के लिये बहुत बुरी खबर, दिग्गज क्रिकेटर विश्वकप से बाहर
आंद्रे रसेल की जगह टीम में सुनील एम्ब्रिस की एंट्री हुई है, 26 वर्षीय एम्ब्रिस बल्लेबाज हैं और अब तक वेस्टइंडीज के लिये 6 वनडे मैच खेल चुके हैं।
आंद्रे रसेल की जगह टीम में सुनील एम्ब्रिस की एंट्री हुई है, 26 वर्षीय एम्ब्रिस बल्लेबाज हैं और अब तक वेस्टइंडीज के लिये 6 वनडे मैच खेल चुके हैं।
टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज की टीम को करारा झटका लगा है, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद वो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी नहीं खेले, कहा जा रहा था कि रसेल टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच तक फिट हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, आईसीसी ने बयान जारी कर कहा है कि रसेल विश्वकप 2019 से बाहर हो गये हैं।रसेल की जगह इन्हें मौका
आंद्रे रसेल की जगह टीम में सुनील एम्ब्रिस की एंट्री हुई है, 26 वर्षीय एम्ब्रिस बल्लेबाज हैं और अब तक वेस्टइंडीज के लिये 6 वनडे मैच खेल चुके हैं,
इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक भी निकला है। सुनील को लंबे-लंबे हिट्स लगाने में माहिर माना जाता है।
वेस्टइंडीज का फिका प्रदर्शन
वैसे अगर टूर्नामेंट में कैरेबियाई टीम के प्रदर्शन की बात करें, तो अभी तक निराशाजनक ही रहा, आईपीएल 2019 में केकेआर के लिये बेहतरीन खेल दिखाने वाले रसेल भी रंग में नहीं दिखे,
वेस्टइंडीज की टीम ने 6 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल की है, हालांकि सेमीफाइनल के रास्ते पूरी तरह से बंद तो नहीं हुए हैं, लेकिन पहुंचना आसान नहीं लग रहा है।
बल्लेबाजी में फेल
खराब फिटनेस और चोट से जूझ रहे आंद्रे रसेल इस विश्वकप में सिर्फ 4 मैच ही खेल सके, पाक के खिलाफ खेले गये पहले और एक मात्र जीतने वाले मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला,
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो विकेट जरुर हासिल किया, लेकिन बल्लेबाजी में फेल रहे।


