RSS के मुरीद हुए शरद पवार, कांग्रेस में एनसीपी के विलय पर कही झन्नाटेदार बात

शरद पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको ये देखना चाहिये कि आरएसएस के सदस्य कैसे प्रचार करते हैं।

शरद पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको ये देखना चाहिये कि आरएसएस के सदस्य कैसे प्रचार करते हैं।

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार ने विपक्षी दलों में खलबली मचा दी है, आत्मचिंतन करने को मजबूर कर दिया है, हार के दर्द को भूलाने के लिये और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिये तमाम राजनीतिक दल कोशिश कर रही है, महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सीख लेने को कहा है।

एनसीपी चीफ ने क्या कहा 
शरद पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको ये देखना चाहिये कि आरएसएस के सदस्य कैसे प्रचार करते हैं, यदि वो पांच घरों में जाते हैं,
और उनमें से कोई 1 घर बंद हो जाता है, तो वो अपना संदेश भेजने तक बार-बार वहां आते हैं, लोगों से कैसे संपर्क करते हैं, आरएसएस के सदस्य इसे अच्छी तरह से जानते हैं कि इसे कैसे करना है।

घर-घर करें प्रचार
एनसीपी प्रमुख ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आज से ही वोटरों से मिलने के लिये घर-घर जाना शुरु कर देना चाहिये, घर-घर जाकर वोटरों से बात करें, उनका हाल-चाल जानें।
अगर आप ऐसा करते हैं, तो फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के वोटर आपसे ये नहीं पूछेंगे कि अब आप हमें क्यों याद करते हैं।

कांग्रेस में विलय का खंडन
आपको बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस और एनसीपी के विलय की खबरें सामने आ रही थी, हालांकि इन खबरों पर खुद शरद पवार ने खंडन किया है, उन्होने कहा कि कभी ऐसा नहीं होगा,
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में  महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी के गठबंधन ने 48 में से 41 सीटों पर कब्जा किया, तो कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन 6 सीटों में सिमट कर रह गई।