पूर्व कप्तान की बड़ी भविष्यवाणी, विराट या रोहित नहीं बल्कि ये क्रिकेटर जिताएगा टीम इंडिया को विश्वकप

श्रीकांत ने कहा कि हार्दिक पंड्या की पारी ने मैच में बड़ा अंतर पैदा किया, जहां भारत 312 के आस-पास रन बनाता दिख रहा है, वहीं 352 तक पहुंच गया।

श्रीकांत ने कहा कि हार्दिक पंड्या की पारी ने मैच में बड़ा अंतर पैदा किया, जहां भारत 312 के आस-पास रन बनाता दिख रहा है, वहीं 352 तक पहुंच गया।

टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली, जिससे भारतीय फैंस के साथ-साथ पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत का भी दिल जीत लिया है, पूर्व कप्तान ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि हार्दिक द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पारी गेम चेंजिंग मोमेंट था, नंबर चार पर मिले मौके के साथ उन्होने अच्छे से न्याय किया।

27 गेंदों में 48 रन
ओवल के मैदान पर खेले गये मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने 27 गेंदों में 48 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसकी वजह से टीम इंडिया 352 के स्कोर तक पहुंच सकी,
श्रीकांत ने कहा कि पंड्या एक हथियार है, टॉप क्लास ऑलराउंडर, जो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के पास भी नहीं है, अगर टीम इंडिया 2019 आईसीसी विश्वकप जीतती है, तो पंड्या का रोल बड़ा रहेगा।

पलट दिया मैच
श्रीकांत ने कहा कि हार्दिक पंड्या की पारी ने मैच में बड़ा अंतर पैदा किया, जहां भारत 312 के आस-पास रन बनाता दिख रहा है, वहीं 352 तक पहुंच गया,
पंड्या ने रन रेट को बढाया, जो शानदार रहा, मेरे हिसाब से तो यही मैच का गेम चेंजिंग मोमेंट था। जिसने पूरा मैच ही पलट दिया।

इंग्लैंड से है खतरा 
पूर्व कप्तान का मानना है कि दूसरे ही मैच में हार्दिक के द्वारा खेली गई ऐसी पारी टीम इंडिया के लिये शुभ संकेत है, गेंदबाज के तौर पर भले वो विकेट नहीं निकाल पाये,
लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि बुमराह और टीम के दूसरे गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं अगर इंग्लैंड टीम की बात करें, तो उनके पास भी कई ऐसे ऑलराउंडर हैं, जो अपने दम पर मैच का रुख पलट देते हैं।

न्यूजीलैंड से अगला मुकाबला
टीम इंडिया के अगला मुकाबला गुरुवार को पिछली बार की रनर टीम न्यूजीलैंड से है, जिसे लेकर श्रीकांत ने कप्तान विराट कोहली को चेतावनी दी है,
कि वो उनकी गेंदबाजी को कम आंकने की गलती ना करें, उन्होने ये भी कहा कि टीम इंडिया के लिये कठिन मैच होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड के गेंदबाद कंगारु गेंदबाजों से एक कदम आगे हैं।