सुशील कुमार मोदी बनें मुख्यमंत्री, पढिये पूरी खबर
इस कैप्शन के साथ सुशील मोदी ने अपनी और नीतीश कुमार की तस्वीर भी लगाई, जिसमें दोनों मरीजों से बात करते दिख रहे हैं,
इस कैप्शन के साथ सुशील मोदी ने अपनी और नीतीश कुमार की तस्वीर भी लगाई, जिसमें दोनों मरीजों से बात करते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छोटी सी गलती पर भी आपका मजाक बन सकता है, जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ बिहार के डिप्टी सीएम सुशाल कुमार मोदी के साथ, दरअसल बीजेपी नेता ने एक ट्वीट में गलती से खुद को मुख्यमंत्री बता दिया, इसके बाद उनके इस ट्वीट पर बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने भी मौज ले ली, वहीं यूजर्स ने भी एक के बाद एक कई कमेंट किये।खुद को मुख्यमंत्री लिखा
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी सीएम नीतीश कुमार के साथ लू पीड़ितों का हाल जानने के लिये गुरुवार को अस्पताल पहुंचे थे, उन्होने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी।
जिसमें उन्होने खुद को मुख्यमंत्री लिख दिया। सुशील मोदी ने लिखा कि अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को लू से पीड़ित मरीज का हाल जानते मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी।
तस्वीर भी पोस्ट की
इस कैप्शन के साथ सुशील मोदी ने अपनी और नीतीश कुमार की तस्वीर भी लगाई, जिसमें दोनों मरीजों से बात करते दिख रहे हैं, हालांकि जब उन्हें गलती का एहसास हुआ,
तो उन्होने तुरंत ट्वीट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, कई लोगों ने उनकी मौज ले ली।
राजद ने भी किया कमेंट
बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भी इस पर मजे लेने के मौके नहीं छोड़े, उन्होने ट्विटर पर लिखा, मुख्यमंत्री बनने की बड़ी प्रबल इच्छा है सुशील मोदी की,
आज दिल की बात जुबान पर आ गई। आपको बता दें किी 2015 विधानसभा चुनाव में नीतीश लालू और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़े थे, हालांकि बाद में वो महागठबंधन छोड़ बीजेपी के साथ आ गये।


