बांग्लादेश ने फेर दिया पाक की उम्मीदों पर पानी, दिलचस्प हो चुका है सेमीफाइनल का दौड़
भारतीय टीम को अब कमजोर टीमों से भिड़ना है, इसलिये इन तीनों टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।
भारतीय टीम को अब कमजोर टीमों से भिड़ना है, इसलिये इन तीनों टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।
विश्वकप में हर मुकबले के बाद सेमीफाइनल की नई तस्वीर सामने आ रही है, अब बांग्लादेश की टीम ने अफगानिस्तान को हरा दिया है, जिससे पाक टीम के दिल की धड़कनें बढ गई है। दरअसल पाक क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस मुकाबले पर टिकी थी,वो चाह रहे थे कि बांग्लादेशी टीम हार जाए, लेकिन अफगान की टीम ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया, अब अगर बांग्लादेश की टीम बाकी बचे दोनों मैच जीतती है, तो पाक का पूरा खेल बिगड़ सकता है, सेमीफाइनल के लिये फिलहाल तीन टीमें भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया तो पक्की लग रही है, चौथी टीम को लेकर संशय है, आइये एक नजर डालते हैं टीमों की दावेदारी पर।
इन टीमों का स्थान पक्का
न्यूजीलैंड की टीम 6 मैचों में 11 अंक के साथ अंकतालिका में नंबर वन है, जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, उनके 6 मैचों में 10 अंक हैं,
भारतीय टीम 5 मैचों में 9 अंकों के साथ तीसरे स्थान है, इसके साथ ही भारतीय टीम को अब कमजोर टीमों से भिड़ना है, इसलिये इन तीनों टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।
इंग्लैंड की दावेदारी
वैसे तो 8 अंकों के साथ इंग्लैंड की टीम फिलहाल चौथे नंबर पर है, विश्वकप से पहले इंगलिश टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, अंग्रेजों ने शुरुआत भी धमाकेदार की,
लेकिन पहले पाकिस्तान फिर श्रीलंका के खिलाफ मिली हार ने सारे समीकरण बदल दिये। अब इंग्लैंड की टीन को ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड से भिड़ना है, तीनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है, इसलिये उनके लिये राह आसान नहीं रहने वाली है।
बांग्लादेश की उम्मीदें
बांग्लादेश की टीम के 7 मैचों में 7 अंक हैं, अफगानिस्तान के खिलाफ जीत ने उनकी उम्मीदों बढा दी है, सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिये बांग्लादेशी टीम को हर हाल में बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे,
उनका अगला मुकाबला भारत और पाकिस्तान से होना है, यानी उनके लिये भी चुनौती आसान नहीं रहने वाली है।
श्रीलंका और पाक भी रेस में
6 मैचों में श्रीलंका के 6 अंक है, इंग्लैंड के खिलाफ जीत ने श्रीलंकाई टीम को थोड़ी उम्मीद दी है। अगर बाकी बचे तीनों मुकाबले टीम जीतती है, तो सेमीफाइनल में उन्हें मौका मिल सकता है,
लेकिन उनके लिये राह आसान नहीं रहने वाला, क्योंकि उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और भारत से है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को हराकर पाक ने नये सिरे से दावेदारी पेश की है। फिलहाल 6 मैचों में पाक टीम के 5 अंक हैं, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये पाक को बाकी बचे दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे, साथ ही दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा।




