नवविवाहिता करती रही इंतजार, पति ने प्रेमिका को बुला कर की ऐसी हरकत, कि थाने पहुंचा मामला
महिला ने बताया कि लवकुश नाम के युवक से वो प्रेम करती थी, लेकिन 1 जुलाई को लवकुश ने दूसरी जगह शादी कर ली, उसे शादी से कोई ऐतराज नहीं था।
यूपी में फतेहपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, दरअसल यहां रहने वाले एक युवक ने अपनी सुहागरात के दिन ही प्रेमिका की जान लेने की कोशिश की, इतना ही नहीं युवक बहाने से प्रेमिका को एक सुनसान जगह ले गया, फिर उसका गला काटकर कुंए में धक्का दे दिया। मौत से जंग लड़कर महिला चार दिन बाद कुंए से जिंदा निकली, जिससे हर कोई हैरान है।पूरे इलाके में सनसनी
आपको बता दें कि ये अजीबोगरीब मामला फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है, दिल दहला देने वाली इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है,
4 दिन बाद कुंए से जिंदा निकली महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता महिला शादीशुदा है, लेकिन पिछले एक साल से पति से अलग मायके में ही रह रही थी।
प्रेमी ने दिया धोखा
महिला ने बताया कि लवकुश नाम के युवक से वो प्रेम करती थी, लेकिन 1 जुलाई को लवकुश ने दूसरी जगह शादी कर ली, उसे शादी से कोई ऐतराज नहीं था,
वो 1 जुलाई को ही बकेवर में अपनी एक सहेली के घर गई थी, वहीं से फोन कर गुरुवार को लवकुश ने उसे बुलाया, लवकुश ने कहा कि बीवी के साथ सुहागरात मनाने से पहले वो उसके साथ समय गुजारना चाहता है।
दोस्त के साथ संबंध बनाने को कहा
पीड़िता ने आगे कहा कि लवकुश अपने एक साथी चंदन के साथ बाइक पर बैठकर आया, रात करीब 8 बजे हम गांव में एक कुंए के पास बैठकर बात कर रहे थे,
तभी लवकुश ने चंदन के साथ मुझे संबंध बनाने को कहा, जिस पर मैंने मना कर दिया, जिसके बाद उसने धारदार हथियार से मेरे गले पर वार किया और कुंए में धक्का दे दिया।
बेहोश कुंए में पड़ी रही
बेहोश होने की वजह से महिला कुंए में पड़ी रही, होश आने के बाद चिल्लाने की कोशिश करती, लेकिन उसकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं था,
रविवार को कुछ लोगों ने कुएं से आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद महिला को कुंए से बाहर निकाला गया, थानेदार जेपी उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच जारी है, आरोपियों के तलाश में छापेमारी की जा रही है।



