अंबाती रायडू के संन्यास के बाद भड़के गौतम गंभीर, कहा दुखद पल के लिये ये हैं जिम्मेदार

एक टीवी चैनल पर गौतम गंभीर ने कहा कि मेरे हिसाब से तो इस विश्वकप में चयनकर्ताओं  ने पूरी तरह से निराश किया है।

अंबाती रायडू के अचानक संन्यास की घोषणा ने क्रिकेट फैंस के साथ-साथ दिग्गजों को भी चौंका दिया, कहा जा रहा है कि नजरअंदाज किये जाने से नाराज अंबाती ने अचानक रिटायरमेंट का फैसला लिया, उनका ये फैसला ये भी इशारा करता है कि कहीं ना कहीं उन्हें इस बात की उम्मीद ही नहीं रही कि अब वो भविष्य में टीम इंडिया की योजनाओं का हिस्सा बन पाएंगे, उनके इस फैसले पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

चयन समिति को फटकार 
अपनी बेबाकी के लिये मशहूर गौतम गंभीर ने चयन समिति पर निशाना साधा, उन्होने मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि
इस चयन समिति के पांचों चयनकर्ताओं ने मिलकर भी उतने रन नहीं बनाये होंगे, जितने अकेले अंबाती रायडू ने अपने करियर में बनाये हैं।

इस वजह से लिया संन्यास 
एक टीवी चैनल पर गंभीर ने कहा कि मेरे हिसाब से तो इस विश्वकप में चयनकर्ताओं  ने पूरी तरह से निराश किया है, अंबाती को इसी वजह से संन्यास का फैसला लेना पड़ा,
आपको बता दें कि 33 वर्षीय बल्लेबाज अंबाती स्टैंडबाई खिलाड़ी थे, लेकिन पहले शिखर धवन फिर विजय शंकर के चोटिल होने के बाद भी उन्हें मौका नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होने बिना कारण बताये संन्यास की घोषणा कर दी।

भारतीय क्रिकेट के लिये दुखद पल
गौतम गंभीर ने कहा कि मैं उनके संन्यास के फैसले से दुखी हूं, पंत और मयंक को विश्वकप में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया, ऐसी स्थिति में रायडू की जगह कोई भी होता,
तो उसे बुरा लगता, गौतम गंभीर ने रायडू के संन्यास की घोषणा को भारतीय क्रिकेट के लिये एक दुखद पल बताया, आपको बता दें कि अंबाती ने टीम इंडिया के लिये 55 वनडे मैचों में 1694 रन बनाये, जिसमें उनका औसत 47.05 का रहा है।