सानिया मिर्जा के बाद अब भारत की ये लड़की पाकिस्तानी क्रिकेटर से करेगी शादी, इस तारीख को होगा निकाह

पाकिस्तान के पंजाब में पैदा हुए तेज गेंदबाज हसन अली और नूंह के चंदेनी निवासी शामिया आरजू का निकाह दुबई में होगा।

भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के बाद अब एक और लड़की पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की बहू बनने जा रही है, निकाह अगले महीने 20 अगस्त को होगा, जी हां, हरियाणा के मेवात जिले के नूंह की रहने वाली शामिया आरजू पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली के साथ निकाह करने जा रही है, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है, आपको बता दें कि शामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर है।

दुबई में निकाह
आपको बता दें कि पाकिस्तान के पंजाब में पैदा हुए तेज गेंदबाज हसन अली और नूंह के चंदेनी निवासी शामिया आरजू का निकाह दुबई में होगा,
इसके लिये दुबई के ऐटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल को बुक किया गया है, इस समारोह में परिवार के कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे।

17 अगस्त को परिवार दुबई के लिये होगा रवाना
रिपोर्ट के अनुसार शामिया आरजू के परिवार से करीब 10 लोग 17 अगस्त को दुबई के लिये रवाना होंगे, उनके पिता पूर्व बीडीपीओ लियाकत अली ने शादी की पुष्टि करते हुए कहा कि बेटी की शादी तो करनी है,
फिर चाहे वो हिंदुस्तानी हो या पाकिस्तानी, इससे फर्क नहीं पड़ता, उन्होने बताया कि देश के बंटवारे के समय उनके कई रिश्तेदार पाक चले गये थे, जिनसे आज भी वो संपर्क में हैं।

कैसे तय हुआ रिश्ता 
शामिया और हसन अली का रिश्ता कैसे तय हुआ, इस पर लियाकत अली ने बताया कि पाक के पूर्व सांसद और पाक रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल और उनके दादा सगे भाई थे,
देश के बंटवारे के समय उनके दादा हिंदुस्तान में ही रहे, तो उनके भाई पाक चले गये थे, अब उनका परिवार कसूर जिले के कच्ची कोठी नईयाकी में रहता है, उनके जरिये ही ये रिश्ता तय हुआ है, शामिया आरजू ने मानव रचना यूनिवर्सिटी से ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है, पहले वो जेट एयरवेज में नौकरी कर रही थी, फिलहाल पिछले तीन साल से एयर अमीरात में काम कर रही हैं।