विश्वकप- शोएब के बाद अब इन तीन दिग्गज खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा
दोनों टीमों के तीनों अनुभवी खिलाड़ियों के लिये ये विश्वकप काफी निराशाजनक रहा, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम पहले ही दौर से टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
आईसीसी विश्वकप में लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं, इसके साथ ही खिलाड़ियों के संन्यास लेने का दौर भी जारी है, पहले पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक, फिर दक्षिण अफ्रीकी स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर और जेपी ड्यूमिनी, अब श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भी संन्यास की घोषणा कर दी है। इमरान ताहिर ने तो एक दिन पहले ही कह दिया था कि विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला उनका आखिरी मैच होगा।निराशाजनक रहा विश्वकप
दोनों टीमों के तीनों अनुभवी खिलाड़ियों के लिये ये विश्वकप काफी निराशाजनक रहा, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम पहले ही दौर से टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है,
हालांकि आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया, जिसकी वजह से सेमीफाइनल के मुकाबले बदल गये हैं, अब भारतीय टीम को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ना है।
आखिरी वनडे में ड्यूमिनी का फीका प्रदर्शन
जे पी ड्यूमिनी ने दक्षिण अफ्रीका के लिये 199 वनडे मैच खेले, जिसमें 4 शतक और 27 अर्धशतक के साथ कुल 6052 रन बनाये, इसके साथ ही उन्होने 69 विकेट भी हासिल किये,
मलिंगा ने भी कहा अलविदा
श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भी भारत के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, अपने विदाई मैच में वो टीम को जीत नहीं दिला सके,
इसके साथ ही वो गेंद से कोई कमाल नहीं कर सकें, करियर का चौथा विश्वकप खेलने वाले मलिंगा इस टूर्नामेंट में सिर्फ 13 विकेट ले सकें, इंग्लैंड के खिलाफ उन्होने बेहतरीन गेंदबाजी की थी और 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किये थे।


