बिना सेमीफाइनल जीते ही फाइनल में पहुंच सकती है विराट सेना, न्यूजीलैंड को लग सकता है झटका
अब भारतीय क्रिकेट फैंस इस बात की उम्मीद कर रहे हैं, कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर विश्वकप के फाइनल में जगह पक्की कर ले।
आईसीसी विश्वकप 2019 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, दोनों ही टीमें इस अहम मुकाबले के लिये मैनचेस्टर पहुंच चुकी है, विश्वकप 2019 के आखिरी लीग मुकाबल में विराट सेना ने श्रीलंका को सात विकेट से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से कंगारु टीम अंक तालिका में खिसक कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई।फाइनल में जगह पक्की
अब भारतीय क्रिकेट फैंस इस बात की उम्मीद कर रहे हैं, कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर विश्वकप के फाइनल में जगह पक्की कर ले,
हालांकि सेमीफाइनल में विराट सेना के किवी टीम से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। हालांकि एक समीकरण ये भी बन रहा है कि टीम इंडिया बिना न्यूजीलैंड से मुकाबला किये ही विश्वकप के फाइनल में पहुंच सकती है।
इंद्र देवता की मेहरबानी
जी हां, ऐसे स्थिति बन रही है कि भारतीय टीम बिना सेमीफाइनल खेले ही फाइनल में पहुंच सकती है, इसके लिये इंद्र देवता की मेहरबानी की जरुरत है।
दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक 9 जुलाई को मैनचेस्टर में घने बादल छाये रहने और बारिश की संभावना है, इसके साथ ही अगले दिन भी दोपहर तक बारिश के आसार हैं।
रद्द हो सकता है मैच
इससे पहले लीग स्टेज में भारत और न्यूजीलैंड के बीच का मुकाबला बारिश की वजह से ही रद्द हो गया था, अब सवाल ये है कि क्या बारिश की वजह से सेमीफाइनल जैसा बड़ा मुकाबला भी रद्द हो सकता है,
तो ऐसा नहीं है, रिजर्व डे भी रखा गया है, लेकिन अगर उस दिन भी बारिश होती है, और खेल नहीं हो पाता है, तो फिर मैच रद्द किया जा सकता है।
टीम इंडिया फाइनल में
अगर सेमीफाइनल मुकाबला रद्द होता है, तो फिर टीम इंडिया बिना मैदान में उतरे ही फाइनल में पहुंच जाएगी, इसके पीछे कारण ये है कि भारतीय टीम ने लीग स्टेज में अपने सात मैचों में जीत हासिल की थी,
जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ गया था, भारतीय टीम के कुल 15 अंक हैं, वहीं न्यूजीलैंड के 11 अंक हैं, रनरेट के आधार पर भारतीय टीम फाइनल के लिये क्वालिफाई कर जाएगी।



