इस खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह, हीरोइन ने बता दिया सबकुछ

बुमराह अभी सिर्फ 25 साल के हैं, जबकि अनुपमा परमेश्वरन 23 साल की हैं, बुमराह की तरह ही अनुपमा ने भी कम उम्र में ही अपना जलवा दिखाना शुरु कर दिया था।

बॉलीवुड और क्रिकेट का पुराना नाता रहा है, कई जोड़ियां पहले से ही बेहद मशहूर है, कुछ महीने पहले ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा संग सात फेरे लिये थे, अब इस सूची में एक और नाम जुड़ेगा या नहीं, इस बात का खुलासा हो गया है। दरअसल पिछले कुछ समय से बुमराह और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन के डेट करने की खबरें सुर्खियां बटोर रही है, अब इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने बयान जारी किया है।

कम उम्र में सफलता 
आपको बता दें कि बुमराह अभी सिर्फ 25 साल के हैं, जबकि अनुपमा परमेश्वरन 23 साल की हैं, बुमराह की तरह ही अनुपमा ने भी कम उम्र में ही अपना जलवा दिखाना शुरु कर दिया था,
उन्होने 2015 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तब उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी, इसी तरह बुमराह ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था, पूरे भारत में उनकी चर्चा हो गई थी, क्योंकि उन्होने  पहले ही मैच मुकाबले में आरसीबी के तीन विकेट झटक लिये थे, तब बुमराह सिर्फ 19 साल के थे।

कहां हुई मुलाकात
बुमराह और अनुपमा की मुलाकात कहां हुई, फिलहाल इस बारे में तो कोई बयान सामने नहीं आता है, लेकिन अफेयर की खबरों पर अनुपमा ने चुप्पी तोड़ी है,
उन्होने कहा कि उनके और तेज गेंदबाज के बीच अफेयर की खबरें महज कोरी कल्पनाएं हैं, हालांकि अनुपमा ने ये भी स्वीकार किया, कि बुमराह से उनकी अच्छी दोस्ती है।

गेंद बुमराह के पाले में
अनुपमा ने दोस्ती की बात स्वीकार कर अब गेंद स्टार गेंदबाज के पाले में डाल दी है, जैसे ही जसप्रीत देश लौटेंगे, तो उनसे ये सवाल जरुर पूछा जाएगा,
फिलहाल जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में आईसीसी विश्वकप में हिस्सा ले रहे हैं, उन्होने अपनी धारदार गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को पानी पिला रखा है।