इंटरनेट पर धूम मचा रही है आईपीएल एंकर की तस्वीरें, यहां मना रही हैं छुट्टियां

इंग्लैंड में पैदा हुई करिश्मा कोटक बीस साल की उम्र में ही भारत आ गई थीं, साल 2006 में उन्होने किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर शो में हिस्सा लिया था।

आईपीएल में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली मॉडल एक्ट्रेस करिश्मा कोटक इन दिनों छुट्टियां बिता रही हैं, उनकी हॉलीडे तस्वीरें खूब वायरल हो रही है, बताया जा रहा है कि करिश्मा माल्टा में छुट्टियां बिताने पहुंची है, उनका ब्लैक और ब्लू बिकिनी तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही है, लोग उस पर अजब-गजब कमेंट कर रहे हैं।

किंगफिशर कैलेंडर
आपको बता दें कि इंग्लैंड में पैदा हुई करिश्मा कोटक बीस साल की उम्र में ही भारत आ गई थीं, साल 2006 में उन्होने किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर शो में हिस्सा लिया था,
इसके बाद उन्होने प्रभुदेवा निर्देशित तेलुगू फिल्म में काम किया था। करिश्मा पिछले कुछ दिनों से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी हॉलीडे की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं।

विराट कोहली की फैन
आईपीएल में एंकरिंग करने वाली करिश्मा कोटक को भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा विराट कोहली पसंद हैं, करिश्मा का मानना है कि
सबसे रोमांचक क्रिकेटर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हैं, जीतने और खेलने के प्रति उनकी लगन और इच्छा शक्ति को देखना हमेशा खास होता है, वो मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं।

वर्कफ्रंट 
मालूम हो कि फिल्म इंडस्ट्री में करिश्मा बेढब फिल्म से एंट्री ले रही हैं, एक इंटरव्यू में उन्होने बताया था कि वो मनोरंजन जगत में एक ही शैली में खुद को सीमित नहीं रखना चाहती,
करिश्मा ने कहा था कि वो बिग बॉस कर चुकी हैं, आईपीएल के लिये टीवी पर एंकरिंग करती हैं, साथ ही अरबाज खान, सोहेल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फ्रीकी अली में कैमियो कर चुकी हैं।