रिसेप्शन से पहले नुसरत जहां ने पोस्ट की पति के साथ तस्वीरें, शॉर्ट्स में लग रही हैं बेहद खूबसूरत
नुसरत जहां रिसेप्शन पार्टी के लिये खुद ही मेहमानों को निमंत्रण दे रही हैं, इस आयोजन में राजनीति और फिल्म जगत के दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा लग सकता है।
बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस और नवनिर्वाचित सांसद नुसरत जहां आज अपनी शादी की ग्रांड रिसेप्शन का आयोजन करेगी, नुसरत ने बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में शादी की, शादी के बाद वो लगातार अपने पति के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं, एक तस्वीर में टीएमसी सांसद शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं।तस्वीरें वायरल
नुसरत जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, लोग उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं, नुसरत और निखिल की शादी का रिसेप्शन 4 जुलाई को होगा,
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार उनकी शादी का रिसेप्शन कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में होगा, नुसरत इस दावत में कोई कमी नहीं रखना चाहती है, इसलिये वो खुद ही सभी चीजों का ध्यान रख रही हैं।
दिग्गजों का मेला
नुसरत जहां रिसेप्शन पार्टी के लिये खुद ही मेहमानों को निमंत्रण दे रही हैं, इस आयोजन में राजनीति और फिल्म जगत के दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा लग सकता है।
मालूम हो कि नुसरत और निखिल का रिसेप्शन थीम के आधार पर होगा, हालांकि थीम क्या है, इस बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
खाने का इंतजाम
आईएएनएस न्यूज एजेंसी के मुताबिक नुसरत के करीबियों ने बताया कि रिसेप्शन में इटैलियन, बंगाली, वेज और नॉनवेज डिशेज रखी गई थीं, नुसरत के ससुराल वाले जैन धर्म से ताल्लुक रखते हैं,
इसलिये वेज खाने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है, इसके साथ ही बंगाली खाने का भी खास इंतजाम है, रिसेप्शन में सीएम ममता बनर्जी समेत कई दिग्गज पहुंचेंगे।


