एक गलती ने पाकिस्तान का कर दिया बेड़ा गर्क, बचा खुचा टीम इंडिया ने कर दिया खेल खराब
पाक के रास्ते में सबसे बड़ा और पहला रोड़ा वेस्टइंडीज ने अटकाया, पाक को पहले ही मैच में वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।
आईसीसी विश्वकप में सेमीफाइनल की तीन टीमें तय हो चुकी है, पाक रेस से लगभग बाहर हो चुका है, अब कोई चमत्कार ही उन्हें अंतिम चार में जगह दिला सकती है, शुरुआती मैचों में खराब प्रदर्शन ने पहले ही पाक की उम्मीदों को खत्म कर दिया था, हालांकि पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस अभी भी इस बात की उम्मीद लगाये बैठे थे कि शायद 1992 विश्वकप का इतिहास दोहराया जाएगा, उनकी टीम की किस्मत खुलेगी, लेकिन खराब खेल के आगे किस्मत भी काम नहीं आई।वेस्टइंडीज ने किया पाक का खेल खराब
पाक के रास्ते में सबसे बड़ा और पहला रोड़ा वेस्टइंडीज ने अटकाया, पाक को पहले ही मैच में वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से करारी शिकस्त दी, इस मुकाबले में पाक की पूरी टीम सिर्फ 105 रनों पर ढेर हो गई थी,
जवाब में कैरेबियाई टीम ने 14वें ओवर में ही लक्ष्य को पूरा कर लिया, जिसकी वजह से पाकिस्तान का नेट रनरेट माइनस में पहुंच गया, इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिससे पाक को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
टीम इंडिया ने खत्म की उम्मीदें
टीम इंडिया ने भी पाक की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, एक तो पहले उन्हें बुरी तरह रौंद्रा, फिर भारतीय टीम इंग्लैंड से हार गई, अगर अंग्रेजों को भारतीय टीम हरा देती,
तो पाकिस्तान के अंतिम चार में पहुंचने की संभावना बन सकती थी, पाक को दूसरी टीमों के खिलाफ जीत तो मिली, लेकिन नेट रनरेट में इजाफा नहीं हुआ, जिसकी वजह से अंतिम चार में वो नहीं पहुंच पा रहे हैं।
1992 के सहारे पाक
शुरुआती मैचों में करारी हार के बाद भी पाकिस्तानी फैंस ने अपनी टीम से उम्मीदें बनाये रखी, टीम के लिये 1992 विश्वकप का पैटर्न दोहराया जाने लगा,
मैच दर मैच ऐसा ही हो रहा था, जैसा विश्वकप 1992 में इमरान खान की टीम ने किया था, लेकिन सिर्फ किस्मत के भरोसे कुछ भी नहीं होता, नतीजा सबके सामने है, वेस्टइंडीज के खिलाफ एक गलती ने पाक का सारा खेल बिगाड़ दिया।


