साक्षी मिश्रा पर बरसी बॉलीवुड एक्ट्रेस, बताया ड्रामा, वीडियो जारी कर कही ऐसी बात
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
पायल रोहतगी साक्षी पर जमकर बरसी, उन्होने साक्षी के वीडियो को सोच-समझकर साजिश के तहत उठाया गया कदम बताया।
बीते कुछ दिनों से तमाम हिंदी न्यूज चैनलों पर बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा से जुड़ी खबरें चल रही है, ये मामला सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ रहा है, जब से साक्षी ने वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें और उनके पति को जान का खतरा है, तो इस मामले ने तूल पकड़ लिया, अब इस मामले में एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होने अपनी राय रखी है, पायल ने पूरे मामले के ड्रामा बताते हुए साक्षी पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं, पायल का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है।साजिश का आरोप
पायल रोहतगी साक्षी पर जमकर बरसी, उन्होने साक्षी के वीडियो को सोच-समझकर साजिश के तहत उठाया गया कदम बताया, उन्होने कहा कि साक्षी ने खुद से दोगुने बड़े उम्र के आदमी से शादी की है,
उन्होने अपनी जान को खतरा बताते हुए जो वीडियो पोस्ट किया है, उस वीडियो में भी वो राजनीति शब्द का इस्तेमाल कर रही है, जो ये दिखाता है कि वो कोई भोली भाली नासमझ लड़की नहीं है। उसने सोच समझकर वीडियो बनाया है।
जातिवाद का मुद्दा
एक्ट्रेस के मुताबिक साक्षी को मालूम था कि अगर जातिवाद का मुद्दा उठता है, तो उनका वीडियो वायरल हो जाएगा, टीवी चैनल पर इस वजह से लाइव बहस चल रही है,
क्योंकि उनके पिता बीजेपी से विधायक हैं, पायल ने ये भी कहा कि जानबूझकर मीडिया इस मामले को जातिवादी रुप दे रही है, क्योंकि यूपी में बीजेपी की सरकार है, इस तरह की खबरें दिखाती है, कि कैसे कई पत्रकार एंटी नेशनल हैं।
ब्रेश वॉश किया गया
पायल रोहतगी ने आगे कहा कि किसी भी 19 साल की लड़की के माता-पिता का परेशान होना जायज है, क्योंकि लड़के के बारे में कई तरह की गलत बातें सामने आ रही है,
पता चला है कि अजितेश की पहली सगाई टूट गई थी, पायल ने कहा कि उन्हें डर है कि साक्षी का ब्रेन वॉश किया गया है, पायल का ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है।


