रविन्द्र जडेजा की पत्नी ने जाहिर की ये ख्वाहिश, विश्वकप को लेकर कही बड़ी बात

आईसीसी विश्वकप में इस बार पहली बार जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका मिला. जिसमें उन्होने किफायती गेंदबाजी की, 10 ओवर में सिर्फ 40 रन दिये और 1 विकेट भी हासिल किया।

ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा भारतीय क्रिकेट टीम के साथ आईसीसी विश्वकप में हिस्सा ले रहे हैं, न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होने दूसरा मैच खेला, जडेजा ने हैनरी निकोल्स को आउट कर टीम  को दूसरी सफलता दिखाई, इसके साथ ही उन्होने अपने कोटे के 10 ओवर में सिर्फ 34 रन दिये, और 1 विकेट हासिल किया, इस बीच उनकी पत्नी रीवाबा सोलंकी जडेजा ने पति की सफलता की कामना की है।

पत्नी की ख्वाहिश 
जडेजा की पत्नी रीवाबा ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि टीम इंडिया विश्वकप जीते और जडेजा ट्रॉफी उठाएं, और उसे लेकर जामनगर आएं।
रीवाबा ने कहा कि रणजीत सिंह जी और दलीप सिंह भी जी जामनगर से ही थे, उम्मीद है कि वो विश्वकप लेकर आएंगे।

प्लेइंग इलेवन में जगह
आपको बता दें कि आईसीसी विश्वकप में इस बार पहली बार जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका मिला. जिसमें उन्होने किफायती गेंदबाजी की,
10 ओवर में सिर्फ 40 रन दिये और 1 विकेट भी हासिल किया, इससे पहले जडेजा बेंच पर ही बैठे दिख रहे हैं, हालांकि प्लेइंग इलेवन में ना होने के बावजूद उन्हें फिल्डिंग के लिये कई बार मैदान पर बुलाया गया और उन्होने अपनी छाप छोड़ी।

मांजेकर से तनातनी
इससे पहले रविन्द्र जडेजा की पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजेकर से सोशल मीडिया पर तनातनी हो गई, दरअसल मांजेकर ने उन्हें कामचलाऊ क्रिकेटर कहा था,
जिससे नाराज धुरंधर ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि उन्होने मांजेकर से दोगुने मैच खेले हैं और अभी भी खेल रहे हैं, इसलिये वो फालतू की बातें बंद करें।

गोल्डन बॉल
आपको बता दें कि ये रविन्द्र जडेजा का दूसरा विश्वकप है, इससे पहले 2015 में भी वो विश्वकप खेल चुके हैं, इसके साथ ही 2013 और 2017 में चैंपियस ट्रॉफी खेलने वाली टीम इंडिया का भी हिस्सा थे,
2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये थे और गोल्डन बॉल जीती थी।