सचिन तेंदुलकर वाले श्राप में फंसे भारतीय कप्तान विराट कोहली, बिगड़ रहा है गणित
विराट कोहली ने अपना आखिरी शतक इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में लगाया था, इस मुकाबले से पहले नागपुर वनडे में भी उन्होने शानदार शतक जड़ा था।
भारतीय कप्तान विराट कोहली का विश्वकप 2019 में लगातार अर्धशतक लगाने का सिलसिला बांग्लादेश के खिलाफ थम गया, विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ 26 रन बनाये, वो मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर रुबैल हुसैन को कैच दे बैठे, इससे पहले लगातार 5 पारियों में उन्होने अर्धशतक लगाया था, अभी तक विराट इस टूर्नामेंट में एक भी शतक नहीं लगा पाये हैं, खास बात ये है कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, जब विराट को लगातार अर्धशतक के बाद भी शतक के लिये इतना इंतजार करना पड़ा हो, एकदिवसीय में विराट कोहली 41 शतक लगा चुके हैं।आखिरी शतक
आपको बता दें कि विराट कोहली ने अपना आखिरी शतक इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में लगाया था, इस मुकाबले से पहले नागपुर वनडे में भी उन्होने शानदार शतक जड़ा था,
लेकिन रांची के बाद वो 9 पारियां खेल चुके हैं, लेकिन शतक के दूर रहे हैं, उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि क्या वो भी सचिन तेंदुलकर की तरह 41 शतक के बाद फंस गये हैं।
37 पारियों का इंतजार
मालूम हो कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी 41 शतक के बाद 42वें शतक के लिये 37 पारियों का इंतजार करना पड़ा था, एकदिवसीय में पहला शतक लगाने के बाद सचिन काफी कंसिस्टेंट रहे थे, उन्होने 41 शतकों के लिये औसत हर सातवीं पारी में सैकड़ा जड़ा था,
लेकिन विराट कोहली इस मामले में सचिन से भी आगे हैं, कोहली 1 से 41 शतकों के लिये हर पांचवीं पारी में शतक लगा रहे हैं।
फैंस को शतक का इंतजार
विराट कोहली के बल्ले से शतक ना निकल पाना फैंस को निराश कर रहा है, वैसे तो किसी दूसरे बल्लेबाज के लिये लगातार 5 अर्धशतक बड़ी उपलब्धि माना जाएगा,
लेकिन विराट कोहली ने अपने लिये दो स्टैंडर्ड स्थापित किये हैं, उस लिहाज से उनके बल्ले से शतक नहीं निकल पाना उनके फैंस को अखऱ रहा है।
सचिन के बाद दूसरे बल्लेबाज
आपको बता दें कि विराट कोहली ने वनडे करियर में 225 पारियों में 59.70 के लाजबाव औसत से 11225 रन बनाये हैं, जिसमें 41 शतक और 54 अर्धशतक शामिल है।
इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 93.06 रहा है, वो वनडे में शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर के बल्लेबाज है।



