विश्वकप में शमी-जडेजा को लेकर विराट के फैसले से नाराज थे रोहित शर्मा, पढिये इनसाइड स्टोरी

अगर सेमीफाइनल मैच पर नजर डाली जाए, तो दावे में सच्चाई भी दिखती है, न्यूजीलैंड के जिन गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज बेबस दिख रहे थे, रविन्द्र जडेजा उनके खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों में मनमुटाव की खबर है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच दबदबे की लड़ाई की वजह से टीम दो धड़ों में बंट चुकी है, गल्फ न्यूज ने अपने रिपोर्ट में ये दावा किया है कि टीम इंडिया विश्वकप में दो धड़ों में बंटकर खेली, पहला ग्रुप कप्तान विराट का था, तो दूसरा ग्रुप रोहित शर्मा का, रोहित के गुट के खिलाड़ियों को विराट और रवि शास्त्री के कई फैसले नागवार गुजरे, कई मौकों पर रोहित ने विराट के फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर की, जिससे दोनों के बीच अनबन बढती चली गई।

इन फैसलों ने बढाई तनातनी
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी को बाहर बिठाये जाने के फैसले से रोहित और उनका गुट नाराज था, शमी इस विश्वकप में जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे थे,
उन्होने 4 मैचों में 14 विकेट हासिल किये  थे, इसके साथ ही रविन्द्र जडेजा को नजरअंदाज किये जाने पर भी मतभेद था, जडेजा ने सेमीफाइनल में जबरदस्त पारी खेली, जिसके बाद रोहित ने विराट के फैसलों पर सवाल खड़े किये थे।

रोहित बढा रहे थे उत्साह
अगर सेमीफाइनल मैच पर नजर डाली जाए, तो दावे में सच्चाई भी दिखती है, न्यूजीलैंड के जिन गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज बेबस दिख रहे थे,
रविन्द्र जडेजा उनके खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे, वो खुलकर अपने शॉट लगा रहे थे, तो रोहित शर्मा ड्रेसिंग रुम से उनका उत्साह बढा रहे थे। 

रोहित के शतकों ने बढाई मुश्किलें 
रिपोर्ट के अनुसार जैसे-जैसे हिटमैन विश्वकप में शतक ठोंक रहे थे, वैसे-वैसे उनके गुट की राय मजबूत होती जा रही थी,
गल्फ न्यूज के अनुसार सेमीफाइनल में हार के बाद रोहित गुट ने विराट को कप्तानी से हटाये जाने की भी मांग की, क्योंकि विराट ने अपनी कप्तानी में अभी तक एक भी बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है, गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भी माना कि कुछ खिलाड़ी एक यूनिट की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन वाद-विवाद जैसी कोई बात नहीं है।

कप्तानी छिनने का डर
वेस्टइंडीज दौरे के लिये टीम के ऐलान से पहले कहा जा रहा था कि विराट कोहली आराम करेंगे, रोहित को टीम का कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन तनातनी के दावों के बीच विराट ने वेस्टइंडीज जाने का फैसला लिया,
कहा जा रहा है कि अगर वेस्टइंडीज में रोहित कामयाब होते, तो उन्हें सीमित ओवरों में स्थायी कप्तान बनाये जाने का दावा मजबूत होता, इसी वजह से विराट ने अपना फैसला बदला।

कप्तानी रिकॉर्ड 
रोहित शर्मा ने विराट कोहली की गैरमौजूदगी में जब भी टीम की कप्तानी की है, तो उन्हें काफी कामयाबी मिली है, उन्होने अब तक 15 टी-20 मैचों में कप्तानी की है,
जिसमें 12 में टीम जीती है, और तीन में हार का सामना करना पड़ा है, रोहिता की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका और वेस्टइंडीज को हराया, फिर श्रीलंका में खेली गई निदाहास ट्रॉफी टीम ने रोहित की कप्तानी में जीती, वहीं वनडे में हिटमैन ने 9 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 8 में उन्हें जीत मिली है। तो विराट ने 77 मैचों में अब तक टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें 56 जीत और 19 हार है, वनडे में उनके जीत का प्रतिशत 74.34 का है, तो टी-20 में 22 मैचों में 12 जीत और 9 हार मिले हैं।