विराट कोहली बार-बार कर रहे एक ही गलती, सेमीफाइनल खेलने पर लग सकता है ग्रहण, जानिये पूरा मामला
विराट कोहली अकसर मैदान पर अपनी आक्रामकता की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, उनके इसी रवैये की वजह से उन पर प्रतिबंध लग सकता है।
आईसीसी विश्वकप के सेमीफाइनल की 4 टीमें करीब-करीब तय हो चुकी है, विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिये क्वालिफाई कर चुकी है, भारतीय टीम के 8 मैचों में 13 अंक हैं, लेकिन इन सब के बीच भारतीय खेमे को निराश कर देने वाली एक खबर है, दरअसल सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर प्रतिबंध लग सकता है।बार-बार कर रहे गलती
विराट कोहली अकसर मैदान पर अपनी आक्रामकता की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, उनके इसी रवैये की वजह से उन पर प्रतिबंध लग सकता है, दरअसल विराट कोहली ने 2 जुलाई को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में अंपायर से बहस कर ली थी, विराट लगातार सौम्य सरकार के आउट की अपील कर रहे थे,
लेकिन अंपायर ने आउट करार नहीं दिया, जिसके बाद उन्होने डीआरएस लिया, उसमें थर्ड अंपायर ने भी नॉट आउट करार दिया, जिसके बाद विराट अंपायर से बहस करते दिखे।
खाते में तीन डिमेरिट अंक
इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी विराट अंपायर से भिड़ गये थे, जिसके बाद उन्हें अत्यधिक अपील करने के लिये मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया था,
इसके साथ ही डिमेरिट अंक भी दिये गये थे, सितंबर 2016 में रिवाइज्ड कोड के लागू होने के बाद विराट कोहली की ये तीसरी गलती है, एक अंक उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए जनवरी 2018 में मिला था।
श्रीलंका के खिलाफ ना करें गलती
अगर श्रीलंका के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में विराट कोहली वही गलती दोहराते हैं, तो आईसीसी उन पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनके खाते में एक डिमेरिट अंक और जोड़ देगा,
जिसकी वजह से विराट कोहली सेमीफाइनल का मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।


