पापा बनने वाले हैं टीम इंडिया के ये स्टार बल्लेबाज, खुद फैंस के साथ साझा की खुशखबरी
अजिंक्य रहाणे 16 जुलाई तक इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे, अब देश वापस लौट चुके हैं, और वेस्टइंडीज दौरे की तैयारी कर रहे हैं।
टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है, रहाणे ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है, उन्होने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी राधिका के साथ दो तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें राधिका अपनी बेबी बंप दिखा रही हैं। तस्वीर में स्टार क्रिकेटर की पत्नी मराठी वेशभूषा में नजर आ रही हैं।इंग्लैंड से लौटे
मालूम हो कि अजिंक्य रहाणे 16 जुलाई तक इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे, अब देश वापस लौट चुके हैं, और वेस्टइंडीज दौरे की तैयारी कर रहे हैं,
हालांकि उन्हें सीमित ओवरों में टीम में स्थान नहीं दिया गया है, जिस पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सवाल भी खड़े किये थे।
बचपन की दोस्त से शादी
आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे और राधिका बचपन के दोस्त हैं, दोनों के परिवार के बीच भी अच्छी दोस्ती है, दोनों एक-दूसरे के पड़ोस में रहते थे,
बताया जाता है कि बचपन से ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, जो समय के साथ प्यार में बदल गया, 26 नवंबर 2014 को दोनों के परिजनों ने उनकी शादी करा दी।
काउंटी में फेल रहे रहाणे
टीम इंडिया जिस समय इंग्लैंड में विश्वकप खेल रही थी, उस समय रहाणे काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे थे, हालांकि काउंटी क्रिकेट का ये सीजन उनके लिये कुछ खास नहीं रहा,
वो 13 पारियों में सिर्फ एक शतक और 1 अर्धशतक लगा सके, लेकिन उम्मीद की जा रही है, कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वो लय में लौटेंगे।


