भरे सदन में बीजेपी सांसद ने आजम खान को किया जलील, अखिलेश बने रहे तमाशबीन, वीडियो देखिये
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
इसके बाद स्पीकर ओम बिड़ला ने बीजेपी सांसद रमा देवी से पूछा, तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं उनके बगल में बैठा हूं, जो उनको कहना था उन्होने कह दिया।
सपा सांसद आजम खान ने बीजेपी सांसद रमा देवी पर किये गये आपत्तिजनक टिप्पणी के लिये आज लोकसभा में माफी मांगी, आजम खान को एक बार नहीं बल्कि दो बार माफी मांगनी पड़ी, दरअसल रामपुर सांसद ने पहले जब माफी मांगी, तो रमा देवी ने कहा कि उन्होने इयर फोन नहीं लगा रखा था, इस वजह से वो सपा सांसद की बात नहीं सुन पाई, इस पर संसदीय कार्यमंत्री ने दोबारा आजम खान से माफी मांगने को कहा।आजम खान ने माफी मांगी
सपा सांसद ने लोकसभा में जब पहली बार माफी मांगी, तो उन्होने कहा कि जो बात आपके समक्ष मेरे संबंध में आई है, मेरी ऐसी कोई भावना चेयर के संबंध में नहीं थी,
ना हो सकती है, मैं दो बार संसदीय कार्यमंत्री रहा हूं, 4 बार मंत्री रह चुका हैं, 9 बार विधायक रहा हूं, राज्यसभा सदस्य रहा हूं, मेरे भाषण मेरे आचरण को पूरा सदन जानता है, इसके बावजूद अगर चेयर को ऐसा लगता है कि मुझसे कोई गलती हुई है, तो उसके लिये मैं माफी मांगता हूं।
दोबारा मंगवाई माफी
इसके बाद स्पीकर ओम बिड़ला ने बीजेपी सांसद रमा देवी से पूछा, तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं उनके बगल में बैठा हूं, जो उनको कहना था उन्होने कह दिया,
इस पर स्पीकर ने तुरंत टोका आजम खान साहब एक बार फिर से बोल दें, इस पर संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ठीक ढंग से क्षमा मांगनी चाहिये, इस पर अखिलेश आजम खान का बचाव करने के लिये खड़े हुए, तो स्पीकर ने आजम खान से दोबारा क्षमा मांगने के लिये कहा।
दोबारा खड़े हुए
आजम खान दोबारा माफी मांगने के लिये खड़े हुए, तो उन्होने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि आप हमारी बहन के समान हैं, बात को एक बार कहें या एक हजार बार कहें, बात वही रहेगी, मैंने कहा था कि चेयर के लिये कोई भावना ऐसी हो, जो सदस्य की गलत हो,
वो संभव नहीं है मेरे लिये, अगर फिर भी कोई एहसास है तो इसके लिये क्षमा चाहता हूं। कुल मिलाकर ये कहा जा रहा है कि जानबूझ कर बीजेपी सांसद ने आजम खान को जलील करते हुए उनसे दोबारा माफी मंगवाई। वीडियो देखिये।
#LokSabha: Samajwadi Party MP #AzamKhan apologises for his remarks against BJP MP Rama Devi, when she was in the chair. pic.twitter.com/H0AUGRYqZ7— All India Radio News (@airnewsalerts) July 29, 2019


