जौहर यूनिवर्सिटी पर फिर पड़ा पुलिस का छापा, आजम खान के बेटे को उठा ले गई पुलिस, ये है आरोप
अब्दुल्ला आजम रामपुर के स्वार सीट से विधायक हैं, रामपुर एसपी डॉ. अजय पाल ने बताया कि काम में बाधा डालने की वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया।
सपा नेता आजम खान की मुश्किलें घटने का नाम नहीं ले रही है, अब आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, दरअसल सपा नेता के बेटे पर पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने का आरोप है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी विधायक को हिरासत में लिया है, फिलहाल उन्हें पुलिस लेकर कहां गई है, ये जानकारी नहीं दी गई है, आइये विस्तार से बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।क्या है पूरा मामला
दरअसल रामपुर पुलिस किताबें चोरी के केस में जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची थी, जहां से चोरी के करीब दो हजार किताबें बरामद की गई है, पुलिस वहां छानबीन कर रही थी,
जिसमें सपा विधायक ने बाधा पहुंचाने की कोशिश की, पुलिस बार-बार विधायक को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन वो नहीं माने जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
स्वार सीट से विधायक
आपको बता दें कि अब्दुल्ला आजम रामपुर के स्वार सीट से विधायक हैं, रामपुर एसपी डॉ. अजय पाल ने बताया कि काम में बाधा डालने की वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया,
फिलहाल उन्हें कहां ले जाया गया है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है, अब्दुल्ला के खिलाफ पहले भी यूपी पुलिस ने धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था, तब पूर्व मंत्री के बेटे ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अब्दुल्ला के पासपोर्ट जब्त करने की भी मांग की गई थी।
आजम भू माफिया घोषित
आजम खान भी इन दिनों मुश्किलों में घिरे हुए हैं, हाल ही में उन्हें भूमाफिया घोषित किया गया है, उनके खिलाफ जमीन अतिक्रमण के 27 मामले दर्ज किये गये हैं,
इसके साथ ही संसद में उन्होने बीजेपी की महिला सांसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें संसद में माफी मांगनी पड़ी थी। इस पर भी उनकी खूब फजीहत हुई थी।


