टीम इंडिया के इस अहम सदस्य ने ठीक से नहीं निभाई अपनी जिम्मेदारी, हो सकती है छुट्टी

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद टीम और कोचिंग स्टाफ की खूब आलोचना हो रही है।

विश्वकप 2019 में टीम इंडिया की विदाई के बाद से ही नाराजगी और आलोचनाओं का दौर जारी है, कोई कप्तान विराट के फैसलों पर सवाल खड़े कर रहा है, तो कोई टीम प्रबंधन पर ठीकरा फोड़ रहा है, इन सबके बीच भारतीय टीम के एक अहम सदस्य पर विश्वकप हार की गाज गिर सकती है, माना जा रहा है कि टीम से उनकी छुट्टी हो सकती है।

सबके प्रदर्शन पर पैनी नजर
टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद टीम और कोचिंग स्टाफ की खूब आलोचना हो रही है,
हालांकि मुख्य कोच रवि शास्त्री और कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल विश्वकप के बाद 45 दिन के लिये और बढा दिया गया है, लेकिन इन सभी में एक कोच के प्रदर्शन पर पैनी नजर रखी जा रही है।

बांगड़ पर गिर सकती है गाज
टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ के बारे में दिग्गजों का कहना है कि उन्होने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई, वो इससे कहीं बेहतर काम कर सकते थे,
आम धारणा ये है कि गेंदबाजी कोच भरत अरुण की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, तो फिल्डिंग कोच आर श्रीधर के होने का भी असर टीम की फिल्डिंग में देखने को मिली, लेकिन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी ने पूरे टूर्नामेंट में मुश्किलों में डाला।

मध्यक्रम में लगातार बदलाव
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यक्रम में लगातार बदलाव की वजह से टीम इंडिया को काफी नुकसान हुआ,
ऐसा सिर्फ विश्वकप में ही नहीं बल्कि पिछले कुछ सीजन में यही स्थिति देखने को मिली है, बांगड़ इसका समाधान निकालने में नाकाम रहे, संभव है कि टीम से उनकी छुट्टी हो सकती है।

समीक्षा की जाएगी
बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि बोर्ड टीम के खिलाड़ियों के साथ पूरी तरह से खड़ी है, जिन्होने टूर्नामेंट में एक खराब दिन को छोड़कर अच्छा प्रदर्शन किया,
वहीं सपोर्टिंग स्टाफ के भविष्य को लेकर भी फैसला किया जाएगा, हार की भी समीक्षा होगी, ताकि अगले टूर्नामेंट में टीम अच्छा कर सके।