रिटायरमेंट की खबरों पर धोनी ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात, हो रही खूब चर्चा

विश्वकप में धोनी की लगातार धीमी बल्लेबाजी को लेकर ऐसी चर्चाएं थी, कि महेन्द्र सिंह धोनी विश्वकप के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे।

8 में से 6 मुकाबले जीतकर टीम इंडिया विश्वकप में शानदार खेल दिखा रही है, अब इन्हीं खबरों के बीच पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होने आखिरी मुकाबले से पहले कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि वो श्रीलंका के मैच से पहले ही संन्यास ले लें, आपको बता दें कि भारतीय टीम को आखिरी लीग मुकाबला आज श्रीलंका के खिलाफ खेलना है, इस मुकाबले में हार-जीत से अंक तालिका में सिर्फ स्थान पर असर पड़ेगा, टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिये पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है।

संन्यास का ऐलान कब करुंगा, नहीं पता 
मैच से पहले माही ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि मुझ नहीं पता कि मैं कब संन्यास का ऐलान करुंगा, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो चाहते हैं कि मैं संन्यास ले लूं,
हालांकि उन्होने ये भी साफ कर दिया कि उनका इशारा टीम प्रबंधन से जुड़े किसी शख्स की ओर नहीं था, क्योंकि टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली उनका जमकर समर्थन कर रहे हैं।

संन्यास की खबर
मालूम हो कि विश्वकप में धोनी की लगातार धीमी बल्लेबाजी को लेकर ऐसी चर्चाएं थी, कि महेन्द्र सिंह धोनी विश्वकप के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे,
कुछ मीडिया हाउस और न्यूज एजेंसी ने भी ये खबर की थी कि विश्वकप के आखिरी मुकाबले में धोनी के वनडे करियर का आखिरी मैच होगा, लेकिन धोनी के इस बयान के बाद मामला कुछ और ही लग रहा है।

धोनी के लिये विदाई मैच
पीटीआई ने लिखा था कि अगर टीम इंडिया फाइनल तक पहुंचती है और 14 जुलाई को ये मुकाबला जीत भी जाती है, तो फिर टीम इंडिया के दिग्गज के विदाई के लिये एकदम सही समय होगा,
हालांकि फिर पीटीआई ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से लिखा, कि माही के संन्यास को लेकर फिलहाल कयास नहीं लगाये जा सकते। लेकिन अब पूर्व कप्तान के इस बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है, कि उनके संन्यास को लेकर चल रही खबरें महज अफवाह है।