धोनी ने कर लिया था संन्यास का फैसला, लेकिन इस क्रिकेटर की वजह से बदला फैसला

धोनी को टी-20 विश्वकप तक खेलाने का मकसद उन्हें मेटॉर के तौर पर इस्तेमाल करना है, रिपोर्ट के अनुसार अगर पंत चोटिल होते हैं, तो फिर उनका विकल्प कौन होगा।

आईसीसी विश्वकप में सेमीफाइनल में हारकर टीम के बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी संन्यास का ऐलान करने वाले थे, लेकिन कप्तान विराट कोहली के कहने पर उन्होने अपना इरादा बदल लिया, डीएनए में छपी रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली के करीबी ने ये जानकारी दी है, उन्होने कहा कि धोनी संन्यास का मन बना चुके थे, लेकिन विराट कोहली ने उन्हें ऐसा करने से रोका।

सबको बता दिया था 
रिपोर्ट के अनुसार महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने कुछ साथी खिलाड़ियों को भी अपने इस फैसले के बारे में बता दिया था, चेन्नई सुपरकिंग्स में उनके साथ खेलने वाले खिलाड़ी जानते थे,
कि विश्वकप में भारतीय टीम का आखिरी मुकाबला उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

मुख्य चयनकर्ता ने की धोनी से बात
वेस्टइंडीज दौरे के लिये भारतीय टीम का ऐलान से पहले मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने धोनी से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में बात की, कहा जा रहा है कि
एमएसके प्रसाद ने धोनी से सीधे ही कह दिया, कि भविष्य में टीम इंडिया के मुख्य विकेटकीपर युवा ऋषभ पंत होंगे, हालांकि उन्होने माही पर संन्यास लेने के लिये किसी तरह का दबाव नहीं बनाया।

अगले साल तक खेलें
डीएनए के रिपोर्ट के अनुसार कप्तान विराट कोहली के करीबी सूत्रों ने कहा कि कप्तान ने धोनी को संन्यास टालने को कहा, विराट के अनुसार धोनी अभी फिट हैं,
वो मैदान पर बिल्कुल चुस्त दिखते हैं, इसलिये कम से कम अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप तक संन्यास ना लें, विराट भी चाहते हैं कि पंत धोनी को रिप्लेस करें, लेकिन अगर धोनी टीम में होंगे, तो पंत को ज्यादा ग्रुम किया जा सकेगा।

मेंटर की तरह सेवा दें
धोनी को टी-20 विश्वकप तक खेलाने का मकसद उन्हें मेटॉर के तौर पर इस्तेमाल करना है, रिपोर्ट के अनुसार अगर पंत चोटिल होते हैं, तो फिर उनका विकल्प कौन होगा,
ऋषभ पंत टीम के भविष्य हैं, उन्हें सभी प्रारुपों में आजमाया जाएगा, लेकिन धोनी का मार्गदर्शन और मौजूदगी भी बहुत जरुरी है।