विश्वकप फाइनल- आखिरी 9 गेंदों के इन 3 टर्निंग प्वाइंट ने बदल दी सारी कहानी, इंग्लैंड बना विश्व विजेता
आखिरकार किस्मत इंग्लैंड के साथ रही, अंग्रेजों ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रच दिया, आइये आपको बताते हैं कि मैच के दौरान वो कौन-कौन से टर्निंग प्वाइंट थे।
मेजबान इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर पहली बार आईसीसी विश्वकप अपने नाम कर लिया है, इसके साथ ही 23 साल बाद इस खेल को नया चैंपियन मिला, हालांकि आईसीसी की इस ट्रॉफी पर न्यूजीलैंड का नाम हो सकता था, मैच के दौरान कई ऐसे मौके आये, जब मैच वहीं खत्म हो सकता था, लेकिन हर मौके पर दुर्भाग्य सामने आ गया, खासकर आखिरी 9 गेंदों में तीन टर्निंग प्वाइंट आये, जिसने मैच को पलट दिया और अंग्रेज विश्व विजेता बन गये।किस्मत इंग्लैंड के साथ
आखिरकार किस्मत इंग्लैंड के साथ रही, अंग्रेजों ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रच दिया, आइये आपको बताते हैं कि मैच के दौरान वो कौन-कौन से टर्निंग प्वाइंट थे,
जिसकी वजह से न्यूजीलैंड के हाथ से चमचमाती हुई ट्रॉफी दूर हो गई, और मेजबान इंग्लैंड चैंपियन बन गये।
कैच पकड़कर सीमा रेखा के पार
49वां ओवर नीशाम फेंकने आये, इंग्लैंड को 12 गेंदों में 24 रनों की जरुरत थी, पहली गेंद पर प्लेंकेट ने 1 रन लिया, तो दूसरी गेंद पर स्टोक्स ने भी एक रन चुराया,
तीसरी गेंद पर प्लेंकेट बोल्ट को कैच थमाकर चलते बने, फिर चौथी गेंद पर स्टोक्स ने बड़ा शॉट खेला, गेंद मिड विकेट बाउंड्री की तरफ गई, जहां ट्रेंट बोल्ट ने बाउंड्री के पास कैच पकड़ लिया, लेकिन वो बैलेंस नहीं बना पाये और उनका पैर सीमा रेखा को छू गया, और इंग्लैंड को 6 रन मिले, यहीं से मैच न्यूजीलैंड के हाथ से निकल गया।
सुपरथ्रो के चौके ने बदल दिये सारे समीकरण
50वें ओवर की चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स ने मिड विकेट की दिशा में शॉट खेला, और तेजी से 2 रन के लिये दौड़े, मार्टिन गप्टिल ने गेंद विकेटकीपर वाले छोर पर थ्रो किया,
इस दौरान रन आउट से बचने के लिये स्टोक्स से ड्राइव लगा दी, और गेंद उनके बल्ले से लगकर 4 रन के लिये बाउंड्री पार हो गई, नियमों के अनुसार इस ओवर थ्रो के चार रन मिलाकर कुल 6 रन मिले, जिसकी वजह से इंग्लैंड जीत के करीब पहुंच गया, तीन गेंदों में 9 रनों की जरुरत थी, लेकिन इस 6 रन की वजह से अब दो गेंद में तीन रन की जरुरत थी।
स्टोक्स की जगह आदिल को रन आउट किया
50वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बेन स्टोक्स ने शॉट खेला और 2 रन के लिये दौड़ पड़े, दूसरा रन लेने के दौरान दोनों बल्लेबाज पिच के बीच में ही थे,
तभी गेंद विकेट के पास खड़े गेंदबाज बोल्ट के हाथ में आ चुकी थी, उन्होने नॉन स्ट्राइकर एंड पर आदिल रशीद को रन आउट किया, अगर आदिल की बजाय स्टोक्स के एंड पर थ्रो करते, तो वो भी आउट हो सकते थे, हालांकि इन गलतियों के बाद मैच न्यूजीलैंड के हाथ से निकल गई।



