टीम इंडिया ने कर दिया पाकिस्तान का खेल खराब, यहां समझिये सेमीफाइनल का गणित
इंग्लैड के खिलाफ मिली भारतीय टीम को हार से पाकिस्तान की राह मुश्किल हो गई है। हालांकि अभी पाक के लिये पूरी तरह से रास्ते बंद नहीं हुए हैं।
आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया अपनी जगह पक्की कर चुकी है, इनके अलावा टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का पहुंचना भी लगभग तय है, चौथी जीत कौन होगी इस पर अभी संशय है, इंग्लैंड ने भारत को हराकर पाकिस्तान की मुश्किलें बढा दी है। अब अगर इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो मेजबान अंतिम चार में पहुंच जाएगी, अगर न्यूजीलैंड की टीम जीतती है, तो फिर पाकिस्तान के लिये रास्ता खुल सकता है।टीम इंडिया का स्थान पक्का
आपको बता दें कि इंग्लैंड से मिली हार के बावजूद टीम इंडिया पर खास फर्क नहीं पड़ा है, विराट सेना को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये सिर्फ एक अंक की जरुरत है,
भारतीय टीम को अभी दो मैच और खेलने हैं जिनमें एक बांग्लादेश और दूसरा श्रीलंका से है, एक जीत के साथ ही विराट सेना सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, अगर कोई मैच रद्द भी होता है, तो भी टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।
पाकिस्तान मुश्किल में
इंग्लैड के खिलाफ मिली भारतीय टीम को हार से पाकिस्तान की राह मुश्किल हो गई है। हालांकि अभी पाक के लिये पूरी तरह से रास्ते बंद नहीं हुए हैं,
लेकिन अब उनका सेमीफाइनल में पहुंचना इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मुकाबले पर टिकी हुई है, एक तो पहले पाक को बांग्लादेश को हराना होगा, फिर दुआ करनी होगी, कि इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मुकाबले में इंग्लैंड हार जाए, जिससे उसे सेमीफाइनल में एंट्री मिल सकती है।
न्यूजीलैंड -इंग्लैंड का गणित
अगर बात करें न्यूजीलैंड टीम की तो, ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मुकाबले में उन्हे हरा दिया, जिसके बाद 8 मैचों में उनके 11 अंक हैं, आखिरी मुकाबला उनका मेजबान इंग्लैंड से होना है,
इंग्लैंड के 10 अंक हैं, इन दोनों टीमों में जो भी जीतेगा, उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा, अगर न्यूजीलैंड हारती है, तो उसे उनके रन रेट का ध्यान रखना होगा, क्योंकि अगर पाक की टीम बांग्लादेश से जीतती है, तो उनके भी 11 अंक हो जाएगा, ऐसे में रन रेट के आधार पर चौथी टीम का चयन होगा।


