सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका, 2 दिग्गज खिलाड़ी चोटिल, हो सकता है बड़ा उलटफेर

नेट प्रैक्टिस के दौरान मॉर्श को तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद लगी, जिसकी वजह से उनके दायें हाथ की कलाई फ्रैक्चर हो गई है।

विश्वकप में सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये बुरी खबर है, दरअसल विस्फोटक बल्लेबाज शॉन मार्श चोटिल होने की वजह से विश्वकप से बाहर हो गये हैं, उन्हें ओल्ड ट्रेफर्ड के मैदान पर नेट प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी है, अब उनकी जगह कंगारु टीम ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को टीम में शामिल किया है, इनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल भी घायल हो गये हैं।

नेट प्रैक्टिस में चोट
नेट प्रैक्टिस के दौरान मॉर्श को तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद लगी, जिसकी वजह से उनके दायें हाथ की कलाई फ्रैक्चर हो गई है, ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच जस्टिन लेंगर ने कहा कि मार्श को गहरी चोट लगी है,
जिसकी वजह से वो विश्वकप  में  आगे नहीं खेल पाएंगे, विश्वकप में अब तक मार्श को सिर्फ दो ही मैचों में मौका मिला था।

मैक्सवेल भी चोटिल
शॉन मॉर्श के साथ-साथ प्रैक्टिस के दौरान ग्लेन मैक्सवेल भी घायल हो गये हैं, नेट सेशन के दौरान मिचेल स्टार्क की गेंद उन्हें लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया,
हालांकि स्कैन में पता चला है कि मैक्सवेल को कोई फ्रैक्चर नहीं है, फिजियो उनकी चोट पर नजर बनाये हुए हैं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में वो खेलेंगे या नहीं ये फिलहाल साफ नहीं हो पाया है।

पीटर हैंड्सकॉम्ब को मौका 
बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब विश्वकप से पहले अच्छे फॉर्म में थे, लेकिन स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी की वजह से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया,
इसी साल हैंड्सकॉम्ब ने टीम इंडिया के खिलाफ 117 रनों की पारी खेली थी, इन दिनों हैंड्सकॉम्ब ऑस्ट्रेलिया ए टीम के साथ इंग्लैंड में ही हैं।