मुजरिम बन कर पहुंचा था कोर्ट, वकील से हो गया प्यार, दिलचस्प है इस क्रिकेटर की प्रेम कहानी
आमिर ट्रायल के लिये कोर्ट पहुंचे थे, तो नरगिस प्रैक्टिस के लिये कोर्ट आती थी, इसके बाद दोनों की मुलाकात एक फैमिली इवेंट के दौरान हुई।
पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा कर दी है, 27 वर्षीय तेज गेंदबाज सीमित ओवरों में खेलते रहेंगे, आपको बता दें कि आमिर को बेहद प्रतिभाशाली गेंदबाज माना जाता है, सिर्फ 17 साल की उम्र में ही उन्होने अपने डेब्यू मुकाबले में ही इसका परिचय दे दिया था, हालांकि बाद में उनके पांव डगमगा गये और स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा, जिसके बाद उन्होने पांच साल का प्रतिबंध झेला और 6 महीने जेल में रहे, खैर आज हम आमिर की पर्सनल नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ की बात करेंगे, इस तेज गेंदबाज ने एक ही लड़की से दो बार शादी की।कोर्ट में मुलाकात
2010 इंग्लैंडे दौरे के दौरान आमिर पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था, जिसके बाद लंदन की एक अदालत ने उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई और
आईसीसी ने पांच साल के लिये इंटरनेशनल क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया, मोहम्मद आमिर की पत्नी नरगिस खान पेशे से वकील हैं, और दोनों की पहली मुलाकात लंदन के कोर्ट में ही हुई थी।
मुलाकात प्यार में बदला
आमिर ट्रायल के लिये कोर्ट पहुंचे थे, तो नरगिस प्रैक्टिस के लिये कोर्ट आती थी, इसके बाद दोनों की मुलाकात एक फैमिली इवेंट के दौरान हुई, फिर दोनों का अकसर मिलना-जुलना होने लगा,
मिलते -मिलते दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और साल 2014 में निकाह कर लिया, हालांकि तब आमिर प्रतिबंध झेल रहे थे, इसलिये उनकी शादी में कोई खास कार्यक्रम नहीं रखा गया।
2016 में दोबारा शादी
आमिर ने 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की, जिसके बाद उन्होने नरगिस खान से दोबारा निकाह किया, और शादी की पार्टी लगातार तीन दिन तक चलती रही,
मोहम्मद आमिर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मुश्कलों पलों में भी नरगिस ने भरपूर साथ दिया, हमारे रिश्ते से घर वाले भी खुश हैं।


